राहुल पूरी तरह स्वस्थ: अपोलो अस्पताल से डिस्चार्ज हुआ राहुल… कलेक्टर और SP खुद लेने पहुंचे… गांव में जश्न की तैयारी, 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरा था

बिलासपुर। मासूम राहुल साहू अब पूरी तरह स्वस्थ्य हो चूका है। राहुल को अपोलो अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। दरअसल, जांजगीर-चांपा के बोरवेल में गिरे मासूम को 105 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया था, जिसके बाद राहुल का इलाज अपोलो अस्पताल में चल रहा था। घर लौटने की खुशी में उसके गांव में जश्न की तैयारी है। वहीं राहुल को विदा करने बड़ी संख्या में अस्पताल स्टाफ पहुंचा था।

अस्पताल की तरफ से उसे गिफ्ट भी दिया गया है। जांजगीर कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला और एसपी विजय अग्रवाल खुद जांजगीर से बिलासपुर राहुल को लेने पहुंचे थे। इस दौरान बिलासपुर प्रशासन और स्थानीय नेता भी मौजूद थे। बिलासपुर प्रशासन की तरफ से भी राहुल को गिफ्ट दिया गया है।

राहुल पिछले कुछ 10 दिनों से अस्पताल में भर्ती था। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उसने ठीक होने के बाद डॉक्टरों के साथ खूब मस्ती भी की है। उसका नया वीडियो भी सामने आया था। नए वीडियो में वह बॉल के ऊपर बैठकर कूदता नजर आ रहा था। राहुल अब बिना सहारे के चलने भी लगा है। अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ के साथ ही फीजियोथैरेपिस्ट लगातार राहुल के इलाज में जुटे थे।

फीजियोथेरैपी का ही नतीजा है कि वह अब एकदम ठीक हो गया है और पहले की तरह मस्ती करने लगा है। राहुल 10 जून को उसके घर के पीछे बने बोरवेल के गड्‌ढे में गिर गया था। इसके बाद से वह लगभग 4 दिनों तक अंदर ही फंसा रह गया था। करीब 105 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका था।

IG रतनलाल डांगी अपोलो अस्पताल पहुंचे थे, जहां उन्होंने डॉक्टरों से चर्चा कर राहुल के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उसका हाल जाना। इसके साथ ही उन्होंने राहुल की मां व परिजन से भी बातचीत की। अस्पताल के डॉक्टर व स्टाफ ने उन्हें बताया कि राहुल अब पूरी तरह से फीट हो गया है। IG डांगी ने कहा था कि राहुल बहादुर बच्चा है। उसकी जीवटता और साहस की कोई तुलना नहीं की जा सकती।

राहुल का इलाज कर रहे चीफ फीजियोथैरेपिस्ट डॉ. विक्रम कुमार ने बताया कि राहुल के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हुआ है। लगातार उसका फीजियोथेरैपी चल रहा है। इससे उसके मसल्स पावर और पैरों की अकड़न भी अब दूर हो गई है। वह खुद से चलने लगा है।

गांव में जोरदार स्वागत की तैयारी
इधर, राहुल साहू के परिजन के साथ ही पिहरीद गांव के लोग भी उसके डिस्चार्ज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और राहुल के स्वागत की तैयारी में है। राहुल के स्वस्थ्य होकर गांव लौटने पर फूल-माला से उसका स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही डीजे और ढोल-ताशों की भी व्यवस्था की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...