राहुल गांधी इन छत्तीसगढ़: सिर पर गमछा और हाथ में हसिया लेकर खेत पहुंचे राहुल गांधी, किसानों के साथ की धान की कटाई, सीएम बघेल, सिंहदेव सहित कई नेता रहे मौजूद, देखिए तस्वीरें

रायपुर। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी दो दिन से छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन रविवार को राहुल गांधी सुबह-सुबह नवा रायपुर के कठिया गांव पहुंचे। यहां के किसानों के साथ मिलकर धान की कटाई की। किसान अचानक उन्हें देखकर हतप्रभ रह गए। सिर पर गमछा और हाथ में हसिया थामे राहुल गांधी ने कृषकों के साथ बातचीत की फिर धान की कटाई की।

राहुल गांधी ने धान काटते हुए ये फोटो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया है। राहुल के साथ मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल, डिप्‍टी सीएम टीएस सिंहदेव सहित प्रदेश के अन्‍य वरिष्‍ठ नेता भी मौजूद थे।

फसल कटाई शुरू करने से पहले उन्‍होंने विधिवत पूजा की परंपरा भी निभाई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने...

सूरजपुर। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट, अभद्रता और टोनही प्रताड़ना का...

सिंगापुर प्रवास का पहला दिन : उद्योगपतियों को सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन (SBF)...

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने बहू...

धमतरी। शहर से लगे रत्नाबांधा गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जयप्रकाश देवांगन...

नकली सोने के जेवर गिरवी रखकर 8.25 लाख की...

दुर्ग। सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने नकली सोने के जेवरात को असली बताकर गिरवी रखने और 8 लाख 25 हजार...