SC से राहत मिलने के बाद लोकसभा में राहुल गांधी की सदस्यता हुई बहाल: I.N.D.I.A गठबंधन के नेताओं ने किया जोरदार स्वागत… CM बघेल ने कहा- सत्य की जीत हुई; दिल्ली सेवा बिल आज…

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रिय अध्यक्ष राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मोदी सरनेम मामले में राहत मिलने के बाद उनकी लोकसभा सदस्यता बहाल हो गई है। राहुल संसद भी पहुंच गए हैं। संसद में I.N.D.I.A गठबंधन के नेताओं ने नारे लगाकर राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया है। आपको बता दें, संसद के मानसून सत्र में लगातार हंगामे हो रहे है। आज भी विपक्ष दिल्ली सेवा विधेयक, मणिपुर और नूंह पर हंगामा हुआ। बीते दिनों लोकसभा में दिल्ली सेवा विधेयक पास हो गया है, जिसे सरकार आज राज्यसभा में पेश करेगी। इसके लिए भाजपा ने आज अपने सभी सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है।

छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने कहा- आखिर सत्य की जीत हुई है; देखिये वीडियो

Exit mobile version