महादेव Book के 5 ब्रांच पर पुलिस की रेड: भिलाई के सॉफ्टवेयर इंजीनियर समेत 3 अरेस्ट…इस बार महादेव और The Lion Book समेत 8 App में लगवा रहे थे पैसा, पुलिस ने सौरभ, रवि और राजगुप्ता को लेकर दिया ये अपडेट…

भिलाई। महादेव बुक के खिलाफ प्रदेशभर में ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। दुर्ग पुलिस के बाद रायपुर पुलिस ने कार्रवाई की। अब बिलासपुर पुलिस ने भी ताबड़तोड़ कार्रवाई अभियान की शुरुआत कर दी है। बिलासपुर पुलिस ने महादेव बुक, रेड्‌डी अन्ना समेत 8 एप्लीकेशन के सटोरियों को पकड़ा है।

तीन युवक गिरफ्तार हुए हैं। जो पांच ब्रांच ऑपरेट कर रहे थे। पांचों ब्रांच में अलग-अलग नाम से एप ऑपरेट कर पैसा लगवा रहे थे। नागपुर, पुणे, मुंबई के पांच ब्रांच में पुलिस ने रेड मारकर कार्रवाई की है। बिलासपुर पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर इस पूरे मामले का खुलासा किया है। जारी प्रेस रिलीज में क्या-कुछ है…पढ़िए खबर…।

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारुल माथुर से विशेष निर्देशन प्राप्त कर ऑनलाइन बेटिंग, सट्टा, जुआ पर कार्यवाही की जा रही है। इसी प्रक्रिया में ऑनलाइन सट्टा महादेव और रेड्डी के 5 ब्रांचों के हेड सॉफ्टवेयर इंजीनियर और उसके साथी को चकरभाठा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ से मिली जानकारी के अनुसार सौरभ, रवि अपने से नीचे मास्टर बनाते हैं और 69% कमीशन खुद रखते हैं। ब्रांच चलाने वाले को मात्र 12% देते हैं। राकेश राजदेव राजकोट ने महादेव को एडमिन पैनल 11% कमीशन में दिया। इसके अलावा इनके खुद के भी एडमिन पैनल होने की जानकारी मिली है, ब्रांच दिलवाने वाले को 8% कमीशन दिया जाता है।

काम करने का तरीका सबसे नीचे ब्रांच होता है। जहां 6 व्यक्ति 3 लैपटॉप 6 बैंक अकाउंट और 10,12 मोबाइल न्यूनतम होता है। हर ब्रांच के ऊपर एक चेकर होता है, जो ब्रांच में काम करने वालों की एक्टिविटी पर नजर रखता है एक चेकर के नीचे 5 ब्रांच होता है। तकरीबन 200 चेकर की जानकारी मिली है। चेकर्स पर जल्दी ही कार्यवाही की जाएगी। चेकर के ऊपर हेड ऑफिस होता है जिसके फिलहाल दुबई में होने की खबर मिली है।

ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफार्म के एडमिन अपने लाभ के लिए अपने बनाए एजेंट का ही उपयोग करते हैं। ऐसे में महत्वपूर्ण बात यह है की कम समय में अधिक सैलरी/ लाभ के लालच में कतिथ रवि, सौरभ, पिंटु, हरीश, राज, चीकू नितिन, ए आर, डी के जैसे बड़े सटोरी ब्रांच में कार्य करने के लिए युवाओं को लालच देकर दिल्ली, चंडीगढ़, पुणे, मुंबई, गोवा, दुबई ले जा रहे हैं।

ऐसे ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों की भी जानकारी मिली है जिनके द्वारा बड़ी रकम जीतने पर सस्पिसियस एक्टिविटी की बात कहकर रकम नही देते। उपरोक्त कार्यवाही में चकरभाठा थाना प्रभारी मनोज नायक, प्रधान आरक्षक प्रवीण पांडे, प्रधान आरक्षक सिद्धार्थ पांडे, आरक्षक सतीश यादव, योगेंद्र खुटे का योगदान रहा।

ऑनलाइन बेटिंग के वेबसाईट्स जिनसे संबंधित लोगों, बैंक अकाउंट, मोबाइल नंबर की जानकारी प्राप्त हुई है

www.mahadevbook.com
IP > 104.21.47.70

www.betbhaibook.com
IP > 34.142.199.10

www.ambanibook.com
IP > 217.21.83.127

www.jannatbook.com
IP > 172.67.163.67

www.thelionbook.com
IP > 184.168.114.28

www.world777betting.co m
IP > 199.232.45.84
www.cricketbettingtipsfree.com
IP > 3.139.189.77

www.karnabook.com
IP > 199.232.45.84

  • नागपुर, मुंबई, पुणे स्तिथ महादेव के ब्रांच M3, M131, M248 तथा रेड्डी के ब्रांच R6, R149 का ब्रांच हेड गिरफ्तार
  • ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफार्म के जरिए लाभ केवल एडमिन तक को होता है
  • थाना चकरभाठा, अपराध क्रमांक 357/22 धारा 4(A) धुत अधिनियम
  • जब्ती- 1 लैपटॉप, 4 नग मोबाइल फोन जिनमे 8 वाट्सएप ID, 7000 रुपए नकद , 135000 रुपए बैंक अकाउंट में सीज
  • आरोपी
  1. जगदीप सिंह उर्फ लवी पिता स्व. सनमुख सिंह उम्र 37 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 7 चकरभाठा, हाल- हिंजे वाडी फेस-2 पुणे महाराष्ट्र
  • 2007 में शंकराचार्य कालेज भिलाई छत्तीसगढ़ से इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई
  1. रोहित गिदवानी पिता स्व अशोक कुमार गिदवानी उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 13 चकरभाठा
Exit mobile version