दशहरे पर खरसिया के मीना बाजार में दर्दनाक हादसा : आकाश झूले से गिरकर 39 वर्षीय युवक की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया में दशहरे के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। नगर पालिका परिषद मैदान में लगे मीना बाजार में आकाश झूले से गिरने के बाद 39 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पठानपारा निवासी नकुल निषाद के रूप में हुई है। घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है।

झूले से अचानक नीचे गिरा युवक

जानकारी के अनुसार, दशहरे के मौके पर नकुल निषाद मीना बाजार घूमने पहुंचा था। शाम के समय वह आकाश झूले में बैठा हुआ था। इसी दौरान वह अचानक झूले से नीचे आ गिरा। ऊंचाई से गिरने के कारण उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही बेहोश हो गया। हादसे के बाद मीना बाजार में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को संभालने की कोशिश की और उसे अस्पताल पहुंचाने की तैयारी की गई, लेकिन अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी मिलते ही खरसिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामले में मर्ग कायम कर हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

शराब के नशे में होने की चर्चा, पुष्टि बाकी

घटना को लेकर यह बात सामने आ रही है कि युवक संभवतः शराब के नशे में था। इसी वजह से झूले पर उसका संतुलन बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात : रेल मंत्री अश्विनी...

रायपुर। विजयादशमी के अवसर पर छत्तीसगढ़ के रेल नेटवर्क के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और...

रावण दहन से पहले रामलीला मैदान में बड़ा हादसा...

नगरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक स्थित ग्राम छिपली में विजयादशमी के दिन रामलीला मंचन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रावण...

स्टील प्लांट हादसे में कर्मचारी की मौत के बाद...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रसमड़ा स्थित एक स्टील प्लांट में हुए हादसे के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जे.डी....

नक्सलवाद के खिलाफ गरजे हथियार : अब विजयादशमी पर...

जगदलपुर। बस्तर में विजयादशमी का पर्व इस बार सुरक्षा बलों के लिए खास मायने रखता नजर आया। जगदलपुर की पुलिस लाइन में दशहरे के...