स्टील प्लांट हादसे में कर्मचारी की मौत के बाद बड़ा एक्शन : जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार पर FIR दर्ज

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रसमड़ा स्थित एक स्टील प्लांट में हुए हादसे के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई 17 अक्टूबर 2026 को इंडक्शन फर्नेस के ट्रायल के दौरान हुए हादसे में एक कर्मचारी की मौत के बाद की गई है।

यह था पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक, चौकी अंजोरा, थाना पुलगांव क्षेत्र के रसमड़ा स्थित स्टील प्लांट में इंडक्शन फर्नेस का ट्रायल चल रहा था। इसी दौरान बड़ी मात्रा में पिघला हुआ मेटल बाहर निकल आया। इसकी चपेट में आने से वहां काम कर रहे 42 वर्षीय संतोष श्रीवास्तव गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद संतोष श्रीवास्तव को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर रूप से झुलसने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

लापरवाही के एंगल से पुलिस ने शुरू की जांच

प्रारंभिक जांच में प्लांट संचालन के दौरान उपेक्षापूर्ण आचरण और सुरक्षा में लापरवाही का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने प्लांट संचालक और ठेकेदार के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस अब हादसे की परिस्थितियों, फर्नेस के संचालन और सुरक्षा इंतजामों समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

इन धाराओं के तहत केस दर्ज

पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 289 और 106(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। अब विवेचना के दौरान यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसमें जिम्मेदार लोगों की भूमिका क्या रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात : रेल मंत्री अश्विनी...

रायपुर। विजयादशमी के अवसर पर छत्तीसगढ़ के रेल नेटवर्क के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और...

रावण दहन से पहले रामलीला मैदान में बड़ा हादसा...

नगरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक स्थित ग्राम छिपली में विजयादशमी के दिन रामलीला मंचन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रावण...

दशहरे पर खरसिया के मीना बाजार में दर्दनाक हादसा...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया में दशहरे के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। नगर पालिका परिषद मैदान में लगे मीना बाजार...

नक्सलवाद के खिलाफ गरजे हथियार : अब विजयादशमी पर...

जगदलपुर। बस्तर में विजयादशमी का पर्व इस बार सुरक्षा बलों के लिए खास मायने रखता नजर आया। जगदलपुर की पुलिस लाइन में दशहरे के...