छत्तीसगढ़ में रेलवे कर्मचीरी की पत्नी ने किया सुसाइड: मौत से पहले फेसबुक लाइव में शहर के कई रसूखदारों पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप… कहा- गुंडागर्दी-छेड़छाड़ से त्रस्त हो कर…. HC वकील, डॉक्टर समेत कई लोगों का नाम शामिल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना में रेलकर्मी की पत्नी ने फेसबुक लाइव कर आत्महत्या कर ली है। महिला ने अपने फेसबुक पोस्ट में शहर के कई रसूखदार लोगों पर छेड़छाड़ और परेशान करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने अपने पोस्ट में बताया कि पप्पू यादव, डॉक्टर अजीत मिश्रा, एडवोकेट दीप्ति शुक्ला, नागू राव, अनिल शुक्ला और साई दरबार के पंडित ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसे परेशान किया। महिला ने यह भी बताया कि इन लोगों ने उसके घर पर पत्थर मारे और उसे जलाने की साजिश की।

प्रियंका सिंह ने अपने ID से फेसबुक लाइव में कहा कि, “मैं प्रियंका सिंह आत्महत्या कर रही हूं। मेरी मौत की जिम्मेदार पप्पू यादव निवासी श्रीकांत वर्मा मार्ग, नागू राव, मेरे पड़ोसी डॉक्टर अजीत मिश्रा समर्पण क्लीनिक, हाईकोर्ट एडवोकेट दीप्ति शुक्ला, बिलासपुर निवासी सांई दरबार, अनिल शुक्ला साई दरबार का पंडित, पंडित का बेटा है। विवेक अग्रवाल और विक्की अग्रवाल श्री राम ज्वेलर्स का मालिक, नागू राव की पत्नी, पप्पू यादव की पत्नी सभी है। इन सभी की छेड़खानी और गुंडागर्दी से परेशान होकर मैं आत्महत्या कर रही हूं।”

फांसी लगाने से पहले महिला ने शहर के कई बड़े लोगों पर 4 साल से छेड़छाड़ और परेशान करने का आरोप लगाया है। लाइव में कहा कि वह इसके चलते सो नहीं पा रही थी। महिला ने फेसबुक लाइव में बताया कि, पिछले 26 फरवरी को इन्हीं लोगों ने बिजली ऑफिस के कुछ कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर प्रियंका सिंह को उनकी बेटियों समेत घर पर जला देने की साजिश की थी। प्रियंका सिंह का कहना है कि पप्पू यादव और उसके साथी रोजाना उसके घर पर पत्थर मारते हैं।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार सुसाइड से पहले महिला ने फेसबुक पोस्ट कर कुछ लोगों का नाम लिखा है। पोस्ट में महिला ने छेड़छाड़ और गुंडागर्दी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। पुलिस ने लाश को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में दोषी पाए जाने पर अपराधी चाहे कितने भी रसूखदार हो उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। इस घटना ने शहर में आक्रोश पैदा कर दिया है और लोगों ने महिला के परिवार के साथ सहानुभूति प्रकट की है। यह घटना महिला सुरक्षा के मुद्दे पर फिर से सवाल उठाती है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुसाइड की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रियंका सिंह के घर पहुंची, तब घर का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर कोई दरवाजा नहीं खोल रहा था। पुलिस दरवाजा खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही थी, तभी महिला का पति अपनी ड्यूटी खत्म कर घर आया। पुलिस वालों को उसने देखकर थोड़ा रुकने का इशारा किया। दूसरी चाबी से घर का दरवाजा खोला। घर के अंदर जाकर फिर से दरवाजा बंद कर लिया। पुलिस बाहर से आवाज देती रही। थोड़ी देर बाद महिला के पति ने दरवाजा खोला। उसने बताया कि पत्नी ने फांसी लगा ली है।

हैरानी की बात ये है कि जब महिला ने फांसी लगाई, तब महिला की 20 वर्षीया बेटी भी घर के अंदर थी। पुलिस जब दरवाजा खटखटा रही थी, तब महिला की बेटी ने भी दरवाजा नहीं खोला। इस बात से पुलिसकर्मियों को पहले लगा था कि महिला घर में अकेली है। दरवाजा खुलने के बाद पुलिस अंदर गई। तत्काल महिला को लेकर जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती करवाया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में घर के बाहर खेल रहे मासूम को...

भिलाई. दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक टाटा एस (छोटा हाथी) ने गली में खेल रहे 4 साल के मासूम को...

निकाय चुनाव 2025 : आज से शुरू होगी नामांकन...

रायपुर. छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव एक चरण में चुनाव होगा. इसके लिए आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. आज से प्रत्याशी...

दुर्ग में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब...

दुर्ग। दुर्ग आबकारी विभाग ने बड़ी करवाई करते हुए अवैध शराब निर्माण और बेचने वालों का सिंडिकेट तोड़ा है। कलेक्टर दुर्ग ऋचा प्रकाश चौधरी...

दुर्ग के कुथरेल में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के...

अजय देशमुख, कुथरेल, दुर्ग। दुर्ग के कुथरेल ग्राम की पावन धरा पर इस बार द्वितीय वर्ष आयोजित होने जा रहे श्रीराम मंदिर मूर्ति प्राण...

ट्रेंडिंग