हमसफर एक्सप्रेस में रेलकर्मी ही कर रहा था गंदा धंधा, रेलवे पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया, पढ़िए पूरी खबर

नई दिल्ली। ट्रेन के सफर को हमेशा सुरक्षित माना जाता है। लेकिन अब ट्रेन में ही गलत धंधा शुरू कर दिया गया है। ऐसा ही एक मामला झारखंड के मधुपुर और दिल्ली के आनंद विहार के बीच चलनेवाली हमसफर एक्सप्रेस से सामने आया है। ट्रेन के एटेडेंट ने एसी बोगी में शराब का धंधा शुरू कर दिया था। जिसकी जानकारी रेलवे पुलिस को मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने इस पर नजर रखनी शुरू कर दिया। इसके बाद कोच अटेंडेंट को ग‍िरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए रेलकर्मी की पहचान समस्तीपुर जिले के चकमेसी निवासी ललित कुमार के रूप में हुई है।

एसी बोगी में छिपा रखी थी मंहगी शराब की बोतलें
बताया गया कि इंस्पेक्टर मनोज कुमार और एसआइ देवेंद्र सिंह की टीम तीन दिनों से इलाहाबाद के रास्ते आ रही ट्रेनों पर नजर रख रही थी। इसी बीच मंगलवार की तड़के प्राप्त इनपुट के आधार पर उत्पाद विभाग ने बाबा बैजनाथ धाम हमसफर एक्सप्रेस की बोगी संख्या 13 में छापा मारा। तलाशी के दौरान पता चला कि कोच अटेंडेंट ने केबिन में छह कार्टन शराब रखी है। कार्टन से करीब 50 लीटर शराब बरामद की गई। शराब की बोतलों पर यूपी में बिक्री के लिए वैध का स्टीकर लगा था।

बिहार में चेन पुलिंग कर देनी थी डिलीवरी
शराब बरामदगी के बाद कोच अटेंडेंट ललित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी आरोपित से पूछताछ कर गिरोह के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। पूछताछ में जानकारी मिली कि आरोपित पटना जंक्शन से ट्रेन खुलते ही चेन पुङ्क्षलग कर शराब की खेप किसी अन्य को सौंपने वाला था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...

छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय कीर्तिमान: ‘मातृ वंदना योजना’ में 14.49...

रायपुर, 16 जुलाई 2026। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की...

​आलेख : वक्फ़ समुदाय का है, उसके पहरेदारों का...

नई दिल्ली। सदियों से वक्फ़ इस्लाम में सामाजिक कल्याण के सबसे महान संस्थानों में से एक रहा है। पूरे भारत में, मस्जिदें, कब्रिस्तान, स्कूल,...

छत्तीसगढ़ केबिनेट की बड़ी बैठक कल: CM विष्णु देव...

रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में कल यानी बुधवार, 8 जुलाई को राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री...