छत्तीसगढ़ में येलो अलर्ट जारी: मौसम विभाग ने राज्य सरकार को किया सतर्क… दुर्ग, रायपुर सहित इन संभाग के अधिकांश हिस्से में लू की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी बढ़ती ही जा रही है। हाल ही में मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के लिए रायपुर, सरगुजा, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के जिलों में एक-दो पैकेट में ग्रीष्म लहर चलने की चेतावनी दी है। इसकी सूचना राहत आयुक्त को दी गई है।

साथ ही, सावधान रहने के लिए कहा है। बता दें कि राज्य के अधिकांश हिस्से में तापमान 40 डिग्री से अधिक हो चुका है। रायगढ़ में अब तक का सर्वाधिक 44 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। एक्यूवेदर के मुताबिक रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग में तापमान 43-44 डिग्री सेल्सियस तक है।

मौसम विभाग से जारी अलर्ट के बाद अब सभी शहरों में लू से बचाव के लिए जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए जाएंगे। राज्य सरकार स्कूल-कॉलेज व दफ्तर आदि के संबंध में भी दिशा-निर्देश दे सकती है।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...