रेलवे स्टेशन के मैनेजर ने नर्स से किया दुष्कर्म, पार्टी के बहाने घर बुलाकर बुझाई हवस की आग

बिलासपुर। निजी संस्थान में काम करने वाली नर्स को रेलवे के स्टेशन मैनेजर ने पार्टी के बहाने घर बुलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने महिला को अपनी कार में बिठाकर उसके घर तक छोड़ दिया। इस बीच उसने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली 29 वर्षीय विवाहित महिला निजी संस्थान में नर्स का काम करती है। उनके संस्थान का रेलवे से टाइअप है। इसके कारण महिला की ड्यूटी रेलवे स्टेशन पर लगती है। इसके कारण महिला की पहचान रेलवे के स्टेशन मैनेजर फिरतूराम पटेल से हुई। मैनेजर ने इसका फायदा उठाते हुए नर्स को कई बार पार्टी देने के लिए कहा। बार-बार कहने के कारण महिला 17 मई को ड्यूटी से टाइम मिलने पर दोपहर को साढ़े तीन बजे  मैनेजर के मोपका स्थित घर चली गई। घर पर खाने-पीने के बाद मैनेजर उसे घर दिखाने बहाने अपने बेडरूम लेकर गया। वहां पर उसने नर्स से जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद उसने अपनी कार से नर्स को उसके घर तक छोड़ दिया। इसी बीच उसने घटना की जानकारी किसी को देने पर नर्स को मार देने की धमकी दी।

महिला ने किसी तरह पूरे मामले की जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद पति और जेठ के साथ थाने पहुंचकर घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित मैनेजर को उसके आफिस से गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...