CG में अनोखा मामला : मैरिज ब्यूरो चलाने वाली महिला ने अपने ही पति की युवती से कराई दूसरी शादी, फिर ठगे लाखों रुपए

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मैरिज ब्यूरो चलाने वाली महिला ने अपने ही पति की युवती से दूसरी शादी कराकर लाखों रुपए ठग लिए और दोनों पति पत्नी फरार हो गए। मूल रूप से शिवरीनारायण की रहने वाली पीड़िता दमयंती चौधरी ने सकरी थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

दमयंती ने जुलाई 2024 में अमेरी की रहने वाली चित्रा चौधरी के मैरिज ब्यूरो में अपना रिश्ता दर्ज करवाया था। भरोसा था कि सही जीवनसाथी मिलेगा, लेकिन उसे क्या पता था कि वो खुद एक चाल में फंस रही है।

पहले भेजे कुछ लड़कों के प्रोफाइल, फिर भेजा पति का प्रोफाइल
शुरुआत में चित्रा ने कुछ लड़कों के बायोडाटा भेजे, लेकिन दमयंती को कोई पसंद नहीं आया। इसके बाद चित्रा ने अपने ही पति संजय चौधरी का प्रोफाइल भेज दिया, जो हरियाणा के सिरसा का निवासी है। दमयंती को संजय पसंद आया और उसने शादी के लिए हाँ कर दी।

गिरौदपुरी में कराई गई शादी, फिर 11 महीने साथ रहा युवक
शादी गिरौदपुरी धाम में कराई गई। इसके बाद संजय युवती को सिरसा अपने घर ले गया, जहां करीब 11 महीने तक साथ रहा। फिर दोनों बिलासपुर लौट आए और विनोबा नगर में किराए के मकान में रहने लगे। इसी दौरान दमयंती ने एक ब्यूटी पार्लर भी खोल लिया।

धीरे-धीरे वसूले 7 लाख, युवती के पैसे से खरीदी कार
शादी के बाद संजय ने परिवार की तबीयत और निजी परेशानियों का हवाला देकर धीरे-धीरे दमयंती से 7 लाख रुपए ले लिए। कार भी उसी के पैसों से खरीदी गई। फिर एक दिन संजय अचानक गायब हो गया। कार छोड़कर भाग निकला ताकि पकड़ा न जाए।

गायब होने के बाद सामने आई सच्चाई

जब संजय लापता हुआ, तब दमयंती ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान पता चला कि चित्रा चौधरी, जिससे उसने रिश्ता कराया था, वही संजय की पहली पत्नी है। यही नहीं, शादी के बाद चित्रा खुद हरियाणा तक उसे लेने भी गई थी। दमयंती की शिकायत पर सकरी थाना पुलिस ने आरोपी चित्रा और संजय के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। दोनों की तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...

कब्जा दिलाने पहुंची टीम पर फूटा भीड़ का गुस्सा,...

जगदलपुर। जिले के करपावंड में शुक्रवार को जमीन की नापजोख और कब्जा दिलाने की कार्रवाई के दौरान जमकर बवाल हो गया. न्यायालय के आदेश...