शिक्षिका से रेप का मामला: शादी का झांसा देकर 6 साल से रेलवे कर्मी कर रहा था दुष्कर्म, शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में शिक्षिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली 45 वर्षीय शिक्षिका को शादी का झांसा देकर रेलवे कर्मी दुष्कर्म ार रहा था। आरोपित रेलवे कर्मी महिला को शादी करने का झांसा देकर छह साल से संबंध बना रहा था। बाद में वह शादी के मुकर गया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपी रेलकर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली 45 वर्षीय महिला कोरबा जिले में शिक्षिका है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि छह साल पहले उनकी पहचान जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अर्जुनी में रहने वाले अश्वनी कुमार बंजार(46) से हुई। वह तोरवा थाना क्षेत्र के हेमूनगर में किराए के मकान में रहकर रेलवे में काम करता था।

जान-पहचान का फायदा उठाते हुए रेलकर्मी ने महिला शिक्षिका को शादी का झांसा देकर 6 वर्षो से दुष्कर्म को अंजाम देता रहा। इसके बाद वह शादी को टालता रहा। बीते दिनों महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। महिला ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर अरोपी रेलकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...