परीक्षार्थियों को रेलवे ने दी स्पेशल सुविधा: चलेंगी स्पेशल ट्रेन व कईयों में लगेंगी अतिरिक्त कोच, दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनें भी चलेंगी

भिलाई। रेलवे भर्ती बोर्ड स्नातक एवं पूर्व-स्नातक पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 9 व 10 मई को आयोजित कर रही ह। इसमें सम्मिलित होने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए बिलासपुर, रायपुर एवं भिलाई से चलने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की सुविधा प्रदान की जा रही है। वहीं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर 03220/03219 दानापुर-दुर्ग-दानापुर परीक्षा स्पेशल, 03317 /03318 धनबाद-नागपुर-धनबाद परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेंगी।

कुछ उम्मीदवार विसाखापट्नम, तिरुपति, हैदराबाद आदि शहरों की ओर परीक्षा में शामिल होंगे, इसके लिए गाड़ी संख्या 18518/17 कोरबा-विसाखापट्नम लिंक एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 22867/48 दुर्ग-निजामुद्दीन हमसफ़र एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 17481/82 बिलासपुर-तिरुपति एक्सप्रेस, 08527/28 रायपुर- विसाखापट्नम पैसेंजर तथा गाड़ी संख्या 18425/26 दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोचों की व्यवस्था की गई है । बिहार और झारखंड के उम्मीदवारों के लिए स्पेशल ट्रेन – गाड़ी संख्या 08186 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस चलाई जा रही है। अतिरिक्त कोच व स्पेशल ट्रेनों की सुविधा 7 मई शुरू होगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर दो परीक्षा स्पेशल 03220/03219 दानापुर-दुर्ग-दानापुर, 03317/03318 धनबाद-नागपुर-धनबाद परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी । जिसकी जो 7 मई को दानापुर से 03220 दानापुर-दुर्ग परीक्षा स्पेशल ट्रेन और 9 मई को दुर्ग से 03219 दुर्ग-दानापुर परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी । इस ट्रेन में कुल 20 कोच उपलब्ध होंगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...