छत्तीसगढ़ में बारिश अलर्ट: अगले कुछ घंटों में होगी झमाझम वर्षा… मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, पड़ोसी राज्य में भी दिखेगा असर; गर्मी से मिलेगी राहत

भिलाई। छत्तीसगढ़ में फिर से एक बार मौसम बदल रहा है। छत्तीसगढ़ सहित पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश सहित देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 3-4 घंटों के दौरान राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

मिली जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में एक दो स्थानों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। रायपुर और बस्तर संभाग में हल्की बारिश हो सकती है। 30 से 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की भी आशंका जताई गई है। वहीं, बीते कल सबसे ज्यादा धमतरी में 42.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। रायपुर में 40.2 डिग्री, रायगढ़ में 42.1, महासमुंद में 41.7, दंतेवाड़ा में 41.4, बीजापुर में 41.3 और राजनांदगांव में 41 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भाजपा को बड़ा झटका, 111 कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफे...

डोंगरगढ़। शहर भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत को संबोधित पत्र सौंपते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा देने...

Commonwealth Games : राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी ने रचा...

राजनांदगांव। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी और राजनांदगांव की रहने वाली ज्ञानेश्वरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत...

रायपुर में ₹4,999 की प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर...

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया...

CG News: महेंद्रा ट्रेवल्स की बस पलटी, 10 से...

दंतेवाड़ा। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरली के पास सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। महेंद्रा ट्रेवल्स की...