भिलाई में पूर्व पुलिसकर्मी की फैशन डिज़ाइनर बेटी ने किया सुसाइड: फंदे से झूलती मिली लाश… बी.कॉम फाइनल ईयर की स्टूडेंट ने क्यों उठाया ये आत्मघाती कदम…? ये जानकारी आई सामने; पढ़िए

भिलाई। इस वक्त की बड़ी खबर भिलाई से निकल कर सामने आ रही है। बी.कॉम फाइनल ईयर की छात्र और फैशन डिज़ाइनर आकांक्षा अहिरवार ने फांसी के फंदे से झूलकर मौत को गले लगा लिया है। खुदकुशी करने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना आज सुबह 11:30 बजे के आस-पास की है। मृतक आकांक्षा की उम्र 23 वर्ष बताई जा रही है। आकांक्षा कल्याण कॉलेज भिलाई की छात्रा थी। ये घटना भट्टी थाना क्षेत्र का है।

युवक कर रहा था परेशान!
घर वालों से मिली जानकारी के अनुसार, आकांक्षा को एक लड़का परेशान कर रहा था। जिससे प्रताड़ित होकर आकांक्षा अहिरवार ने ये आत्मघाती कदम उठाया है। विस्तृत जानकारी पुलिस की जाँच के बाद सामने आ पाएगी। पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अब जाँच में जुट गई है। आकांक्षा ने युवक के खिलाफ थाने में कंप्लेंट भी डाला था।

दो बहन और एक भाई
मृतक आकांक्षा के घर में उसकी मां और दो बहन और एक भाई है। छोटी बहन- अनुष्का 12वीं पास है, तनुष्का 10वीं पास और भाई साहिल होटल में काम करता है। आकांक्षा के पिता पूर्व पुलिस कर्मी है और हत्या के मामले में 20 साल से फरार है। वह भोपाल में पोस्टेड था। आकांक्षा की मां मानकुंवर अहिरवार खेती किसानी करती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बड़ी खबर : भारतीय सेना में बन सकती है...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी और गौरवपूर्ण पहल की उम्मीद जगी है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो भारतीय सेना में...

भाजपा को बड़ा झटका, 111 कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफे...

डोंगरगढ़। शहर भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत को संबोधित पत्र सौंपते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा देने...

Commonwealth Games : राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी ने रचा...

राजनांदगांव। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी और राजनांदगांव की रहने वाली ज्ञानेश्वरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत...

रायपुर में ₹4,999 की प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर...

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया...