बाढ़ से फसल बर्बाद तो मिलेगा मुआवजा : CM साय बोले- सर्वे के बाद नुकसान का होगा आकलन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में बनी बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रभावित किसानों और परिवारों को राहत का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ और बारिश से हुए नुकसान का सर्वे कराया जाएगा और वास्तविक क्षति का आकलन होने के बाद पात्र प्रभावितों को मुआवजा दिया जाएगा।

बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे CM

सुकमा रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार बारिश के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति बनी है। उन्होंने बताया कि वे प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों से सीधे मुलाकात करेंगे और वहां के हालात की जानकारी लेंगे। मुख्यमंत्री के मुताबिक, बारिश और बाढ़ से कई जगहों पर फसलों के साथ मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानने के साथ प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों की भी जानकारी ली जाएगी।

सर्वे के बाद तय होगा नुकसान और मुआवजा

फसल नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कराएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नुकसान का आकलन पूरा होने के बाद मुआवजे की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इससे बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। प्रशासनिक स्तर पर नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

4 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर दौरे पर रहेंगे CM

मुख्यमंत्री ने अपने आगामी सिंगापुर दौरे की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में नई उद्योग नीति लागू होने के बाद देश और विदेश में निवेशकों से संपर्क के लिए इन्वेस्टर मीट आयोजित की जा रही हैं। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री 4, 5 और 6 अक्टूबर को सिंगापुर प्रवास पर रहेंगे। दौरे के दौरान राज्य में निवेश की संभावनाओं और नई औद्योगिक नीति के तहत निवेश आकर्षित करने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

एमसीबी में गांजे की अब तक की बड़ी खेप...

बैकुंठपुर। एमसीबी जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ नागपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, दो पिकअप...

दुर्ग महिला थाना पहुंचीं केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर...

दुर्ग। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने रविवार, 27 सितंबर को दुर्ग महिला थाना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने...

झीरम से वोट चोरी तक BJP पर बरसे दीपक...

रायपुर। झीरम घाटी मामले में NIA कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस ने आगे की कानूनी लड़ाई जारी रखने की बात कही है। प्रदेश...

CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे...

धमतरी। शहर के चर्चित CG05 रेस्टोरेंट-लॉज में एक 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। लॉज के कमरे...