गृहमंत्री का PA बनकर नौकरी-ट्रांसफर का खेल : 15 लोगों से 25 लाख की ठगी, फर्जी आईकार्ड के साथ 2 गिरफ्तार

रायपुर। सरकारी नौकरी लगवाने और मनचाही जगह ट्रांसफर कराने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये वसूलने वाले गिरोह का सिविल लाइन पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर प्रभावशाली लोगों से करीबी होने का दावा कर लोगों को भरोसे में लेने का आरोप है। इनमें से एक आरोपी ने खुद को गृहमंत्री का निज सहायक बताकर फर्जी पहचान भी बनाई थी।

नौकरी के नाम पर लिए 70 हजार रुपये

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी बोस्टो तांडी ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आदित्य मोहन पंडा और संतराम यादव ने उसे शासकीय नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। आरोप है कि आदित्य मोहन पंडा ने खुद को गृहमंत्री विजय शर्मा का निज सहायक बताते हुए नौकरी लगवाने के नाम पर प्रार्थी से 70 हजार रुपये लिए। रकम लेने के बावजूद नौकरी नहीं लगाई गई, जिसके बाद प्रार्थी ने पुलिस से शिकायत की।

15 लोगों से 25 लाख लेने की बात कबूली

पूछताछ के दौरान पुलिस को आरोपियों से कई अन्य लोगों के साथ भी ठगी किए जाने की जानकारी मिली। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने अब तक करीब 15 लोगों से नौकरी और ट्रांसफर कराने के नाम पर लगभग 25 लाख रुपये लेने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उनके झांसे में कितने लोग आए और ठगी की रकम से जुड़े अन्य मामलों में उनकी क्या भूमिका रही है।

गृहमंत्री कार्यालय का फर्जी आईकार्ड बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से गृहमंत्री कार्यालय का फर्जी आईकार्ड भी बरामद किया है। इसी तरह की पहचान का इस्तेमाल कर लोगों के बीच प्रभाव बनाने और उन्हें भरोसे में लेने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदित्य मोहन पंडा (23), निवासी कमल विहार, रायपुर और संतराम यादव (38), निवासी हिमालया हाईट्स, देवपुरी, रायपुर के रूप में हुई है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

सिविल लाइन पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 528/2026 दर्ज किया है। आरोपियों पर BNS की धारा 318(2), 319(2), 336(3), 340 और 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

5 करोड़ के चेक बाउंस केस में कोर्ट का...

रायपुर। करीब 5 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में रायपुर की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। मामले में आरोपी कारोबारी विजय नागपुरे...

तखतपुर में अंबेडकर प्रतिमा पर गोबर फेंकने से बवाल...

तखतपुर। बिलासपुर-तखतपुर मुख्य मार्ग पर लाखासर मोड़ के पास डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान का मामला सामने आया है। बहुजन समाज के...

धमतरी में डायल 112 के आरक्षक की संदिग्ध मौत...

धमतरी। रुद्री थाना क्षेत्र में डायल 112 में तैनात एक आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। आरक्षक का शव...

भिलाई में शतरंज का रोमांच : 100 से ज्यादा...

भिलाई। माइलस्टोन अकादमी के एक्स्ट्रा माइल इवनिंग क्लासेस के तत्वावधान में 3 और 4 अक्टूबर 2026 को क्लासिकल चेस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।...