रायपुर में शराब दुकान को चोरों ने बनाया निशाना : ताला तोड़कर 80 बोतल अंग्रेजी शराब ले उड़े, 34 हजार का माल पार

रायपुर। राजधानी में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। इस बार चोरों ने लाभांडी इलाके में संचालित शराब दुकान को निशाना बनाया। अज्ञात आरोपियों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखी अंग्रेजी शराब की करीब 80 बोतलें पार कर दीं। चोरी हुए माल की कीमत लगभग 34 हजार रुपये बताई जा रही है। घटना सामने आने के बाद दुकान प्रबंधन की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

ताला तोड़कर दुकान में घुसे चोर

मिली जानकारी के मुताबिक, लाभांडी स्थित शराब दुकान में अज्ञात चोरों ने पहले ताला तोड़ा और फिर अंदर प्रवेश किया। दुकान में रखी अंग्रेजी शराब की बोतलें समेटने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना का पता चलने पर इसकी जानकारी तेलीबांधा थाना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश

शिकायत के अनुसार, चोर करीब 80 बोतल अंग्रेजी शराब ले गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 34 हजार रुपये है। तेलीबांधा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस चोरी में शामिल लोगों की पहचान करने और उनका पता लगाने में जुटी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिलासपुर में अवैध खनन का बड़ा खेल : सरकारी...

बिलासपुर। जिले में अवैध खनन का मामला एक बार फिर सामने आया है। तखतपुर ब्लॉक के ग्राम बिनौरी में सरकारी जमीन से मुरूम निकालने...

दीपक टंडन का वसूली नेटवर्क बेनकाब : दो कारोबारियों...

रायपुर। वसूली और ब्लैकमेलिंग के मामले में आरोपी दीपक टंडन को लेकर नए खुलासों के दावे सामने आ रहे हैं। दो कारोबारियों की लिखित...

राहुल गांधी को BJP विधायक पुरंदर मिश्रा का खुला...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया...

झाड़-फूंक से शादी और बीमारी ठीक करने का झांसा,...

रायगढ़। झाड़-फूंक के जरिए शादी कराने और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया...