महादेव सट्टा ऐप केस : सौरभ चंद्राकर 8 दिन की CBI रिमांड पर भेजा, पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाएगी जांच एजेंसी

सौरभ चंद्राकर को कोर्ट ने 8 दिन रिमांड पर भेजा

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में जांच का सामना कर रहे सौरभ चंद्राकर को विशेष अदालत ने 8 दिन की CBI रिमांड पर भेज दिया है। अब केंद्रीय जांच एजेंसी उससे आगे की पूछताछ दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में करेगी। आरोपी को दिल्ली ले जाने के लिए CBI की ओर से अदालत में पेश किए गए आवेदन को भी मंजूरी मिल गई है।

बुधवार को CBI की टीम सौरभ चंद्राकर को अपने कार्यालय से लेकर निकली। निर्धारित प्रक्रिया के तहत पहले उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसके बाद उसे रायपुर स्थित CBI की विशेष अदालत में पेश किया गया। मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश मनोज सिंह ठाकुर की अदालत में हुई।

14 दिन की मांगी थी रिमांड

सुनवाई के दौरान CBI ने सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के लिए 14 दिन की रिमांड मांगी थी। हालांकि, अदालत ने जांच एजेंसी को 8 दिन की रिमांड दी। साथ ही आरोपी को दिल्ली स्थित CBI मुख्यालय ले जाकर पूछताछ करने की अनुमति भी प्रदान की। पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पुलिस बल सतर्क रहा।

Exit mobile version