महानदी जल विवाद पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- बहुत जल्द निकलेगा समाधान, ओडिशा के मुख्यमंत्री से हुई अहम चर्चा

सीएम विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने दो दिवसीय ओडिशा प्रवास के दौरान महानदी जल विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम साय ने कहा कि महानदी जल से जुड़ा मामला बहुत जल्द सुलझने वाला है। उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

दोनों राज्यों के हित को ध्यान में रखकर होगा समाधान
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महानदी जल के मामले को लेकर दोनों प्रदेशों के हितों को ध्यान में रखते हुए समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा, दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार है और केंद्र में भी एनडीए की सरकार है। ऐसे में किसी तरह के विवाद की स्थिति नहीं है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री से हुई चर्चा
सीएम साय के मुताबिक, दोनों राज्यों के बीच आपसी समन्वय के साथ जल्द ही महानदी जल से जुड़े मुद्दे का समाधान होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के साथ मुलाकात के दौरान विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

Exit mobile version