रायपुर में सैलून की आड़ में MDMA ड्रग्स का खेल : पुलिस ने मारा छापा, दो महिलाएं समेत 3 गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। खम्हारडीह थाना क्षेत्र में स्थित एक सैलून एवं वेलनेस सेंटर में दबिश देकर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 14.73 ग्राम MDMA ड्रग्स बरामद होने का दावा किया गया है। जब्त नशीले पदार्थ की अनुमानित कीमत 1 लाख 47 हजार 300 रुपये बताई गई है।

गुप्त सूचना के बाद संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, 8 अक्टूबर 2026 को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को सूचना मिली थी कि शंकर नगर के नजदीक स्थित रेमेडी सैलून एवं वेलनेस सेंटर में MDMA की बिक्री की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और खम्हारडीह थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने संबंधित ठिकाने पर छापा मारा।तलाशी के दौरान पुलिस को कथित तौर पर 14.73 ग्राम MDMA मिली। इसके बाद मौके पर मौजूद तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति शामिल हैं।

दुर्ग और रायपुर के रहने वाले हैं आरोपी

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशा नायक (27), निवासी सुपेला, दुर्ग; कृष्णा तिवारी (29), निवासी मोवा, रायपुर; और हेमंत थापा (36), निवासी अवंती विहार, रायपुर के रूप में की है। इस मामले में खम्हारडीह थाने में अपराध क्रमांक 405/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS अधिनियम की धारा 21(सी) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ड्रग्स के स्रोत और खरीदारों की तलाश

पुलिस अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि MDMA की खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन लोग सक्रिय हैं। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर ड्रग्स की आपूर्ति करने वालों और संभावित खरीदारों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। जांच में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महासमुंद में 5 पटवारी निलंबित : सरकारी जमीन के...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राजस्व कार्यों में लापरवाही और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में गड़बड़ियों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।...

बस्तर आएंगे राहुल गांधी : बोधघाट परियोजना प्रभावितों से...

रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जल्द ही छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान वे बोधघाट बहुउद्देशीय परियोजना...

बस्तर में बाढ़ से किसानों की कमर टूटी :...

जगदलपुर। बस्तर में बाढ़ का पानी भले ही उतर गया है, लेकिन किसानों की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं। इंद्रावती नदी के तटीय...

CM साय का कांग्रेस पर वार : 2028 में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गन्ना उत्पादक किसानों की मांग, कांग्रेस के आगामी विधानसभा चुनाव में जीत के दावे और CJP के...