रायपुर उत्तर MLA पुरंदर मिश्रा ने संभाली ओड़िशा की कमान, बोले – नवीन पटनायक ने ओडिशा में कुशासन का कीर्तिमान स्थापित किया

डेस्क। संबलपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा सह प्रभारी एवं रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि नवीन पटनायक ने ओडिशा में कुशासन का कीर्तिमान स्थापित किया है। केंद्र की योजनाओं पर बाधा अटकाने एवं मोदी सरकार की योजनाओं पर अपने नाम की लीपापोती करने के अलावा कोई काम नहीं किया है। ओडिशा को हर मोर्चे पर आज पिछड़ा हुआ बना दिया है। तमाम खनिज संसाधन, मेहनतकश प्रदेशवासी, केंद्र सरकार द्वारा निरंतर भेजी जा रही भारीभरकम सहायता राशि का भी पटनायक सरकार ने दुरुपयोग किया है। उन्होंने कहा एक पीएम नो सीएम है नवीन बाबू।

उन्होंने कहा अब बहुत हुआ इसको शासन का अंत करीब आ गया है जनता बदलाव और परिवर्तन के लिए छटपटा रही है जिस प्रकार केंद्र में मोदी सरकार लोग कल्याण का एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है उसे देख कर जनता भी ओडिसा की कमान भाजपा को सौंपने जा रही है ताकि डबल इंजन की रफ्तार से प्रदेश का विकास हो सके न कि एक पार्टी विशेष और परिवार विशेष का। पुरंदर मिश्रा के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष समेत जिला भाजपा के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा के लिए जनता ने मजबूत समर्थन दिखाया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...