बारिश के मौसम में जल भराव से बचने दुर्ग निगम की कवायद, निगम आयुक्त चंद्राकर के निर्देश पर हर जोन में नाला-नालियों की साफ-सफाई जारी

दुर्ग। दुर्ग निगम का अमला बारिश के मौसम में जल भराव जैसी स्थिति से निपटने के लिए तैयारी में लग गया हैं। निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर निगम स्वस्थ्य विभाग अमला द्वारा वर्षा ऋतु से पहले नाला-नालियों की सफाई हेतु विशेष अभियान के तहत नाला-नालियों की साफ-सफाई का कार्य जोन स्तर पर निरंतर जारी है। बारिश से पहले नाला-नालियों की सफाई बेहतर ढंग से कर पानी के बहाव को व्यवस्थित करने के लिए अनेक जोन क्षेत्रों में जेसीबी मशीन से बड़े नालों की सफाई की जा रही है। जबकि नालियों की सफाई का कार्य जेसीबी मशीन और सफाई अमले के माध्यम से किया जा रहा है।

स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली द्वारा निरन्तर नाली सफाई कार्य का मॉनिटरिंग कर रहें है। उन्होंने बताया कि निगम आयुक्त चन्द्राकर के दिशानिर्देश पर वर्षा ऋतु से पहले नाला-नालियों की साफ-सफाई का कार्य जोन स्तर पर शुरू किया गया है। बारिश से पहले नाला-नालियों की सफाई बेहतर ढंग से कर पानी के बहाव को व्यवस्थित करने के लिए अनेक जोन क्षेत्रों में जे.सी.बी एवं पोकलेन मशीन से बड़े नालों की सफाई शुरू की गई है। जबकि नालियों की सफाई का कार्य मशीन और सफाई अमले के माध्यम से किया जा रहा है। शंकर नगर से कार्य प्रारंभ किया गया और कार्य प्रगति पर है, शेष नाला,एवं नाली की सफाई कार्य अति शीघ्र प्रारंभ किए जाएंगे ताकि वर्षा ऋतु के पूर्व पूर्ण कर लिया जाएगा।

गया नगर नाला वार्ड 40 नाला का कार्य सफाई गैंग के माध्यम से कराकर सफाई के दौरान निकले कचरे एवं मलमे को भी उठवाया गया साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नालियों की साफ की गई।वर्षा पूर्व नाला सफाई अभियान के तहत शहर के छोटे-बड़े नालों एवं नालियों की सफाई का कार्य निरंतर जारी नगर निगम द्वारा वर्षा ऋतु से पहले नाला-नालियों की साफ-सफाई का कार्य जोन स्तर पर शुरू किया गया है। बारिश से पहले नाला-नालियों की सफाई बेहतर ढंग से कर पानी के बहाव को व्यवस्थित करने के लिए अनेक जोन क्षेत्रों में जेसीबी से बड़े नालों की सफाई शुरू की गई है जबकि नालियों की सफाई का कार्य जे.सी.बी मशीन और सफाई अमले के माध्यम से किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...