रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : किराए के मकान से नक्सली पति-पत्नी गिरफ्तार, पहचान छुपाकर अफसरों के घर कर चुके हैं गार्ड और ड्राइवर की नौकरी

रायपुर। राजधानी के चंगोराभाठा इलाके में पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। यहां किराए के मकान में रह रहे नक्सली पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने इलाज का बहाना बनाकर मकान किराए पर लिया था और लंबे समय से शहरी नेटवर्क में सक्रिय थे।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम जग्गू उर्फ रमेश कुरसम (28) और कमला कुरसम (27) बताए जा रहे हैं। दोनों मूल रूप से बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। फिलहाल ये रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा में रह रहे थे। पुलिस को शक है कि ये बीते 5-6 साल से रायपुर में ही ठिकाना बनाए हुए थे।

पुलिस जांच में सामने आया कि जग्गू कई बड़े अफसरों के घर ड्राइवर और गार्ड की नौकरी कर चुका है। जिस मकान से यह पकड़े गए, वहां यह महज एक महीने पहले ही शिफ्ट हुए थे। मकान मालिक को महिला कमला ने फर्जी आधार कार्ड देकर किराया अनुबंध कराया था। इलाज का बहाना बनाकर ये दंपत्ति मकान में रह रहे थे।

इंटेलिजेंस इनपुट मिलने के बाद डीडी नगर पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार किया। शुरुआत में आरोपी गुमराह करने की कोशिश करते रहे, लेकिन सख्ती से पूछताछ में उनका असली चेहरा सामने आ गया। पुलिस को इनके घर से मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अहम दस्तावेज भी मिले हैं, जो नक्सली संगठन से इनके संबंध को पुख्ता करते हैं।

गुरुवार को दोनों को बिलासपुर NIA कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने महिला कमला को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि जग्गू को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अब पूछताछ में यह खुलासा होगा कि किस-किस अधिकारी के घर पर उसने नौकरी की और नक्सली संगठन तक किस तरह की जानकारियां पहुंचाई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धान खरीदी की दर बढ़ाने और बकाया बोनस देने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सीजन शुरू होने से पहले ही समर्थन मूल्य को लेकर सियासत और किसान संगठनों की मांगें तेज हो...

बिलासपुर में अभिनेता रवि किशन ने युवाओं के साथ...

बिलासपुर। शहर में आयोजित पंखिड़ा डांडिया उत्सव में बॉलीवुड अभिनेता और सांसद रवि किशन की मौजूदगी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। अपने...

डोंगरगढ़ जा रहे पदयात्रियों को पिकअप ने मारी टक्कर,...

रायपुर/पाटन। छत्तीसगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए पैदल डोंगरगढ़ जा रहे श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ देर रात बड़ा सड़क हादसा हो...

भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से झटका, चुनाव याचिका में...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़ी चुनाव याचिका के मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट से झटका लगा है।...