छत्तीसगढ़ में स्मृति ईरानी का दो दिवसीय प्रवास : CM साय बोले- बैठकों के जरिए कार्यकर्ताओं से करेंगी मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान पार्टी संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि स्मृति ईरानी और सिद्धार्थ शंभू दो दिनों तक प्रदेश में रहकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। बैठकों के माध्यम से संगठन के अलग-अलग स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद किया जाएगा।

बैठकों के जरिए कार्यकर्ताओं से संवाद

मुख्यमंत्री साय के मुताबिक, प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी के प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग स्तर पर बैठकें होंगी। इन बैठकों के जरिए कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद और मुलाकात का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि दोनों नेता दो दिनों तक छत्तीसगढ़ में रहेंगे और इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनसे मुलाकात करेंगे।

Exit mobile version