रायपुर की चर्चित रशियन गर्ल को मिली जमानत: आधी रात को विवादित एक्सीडेंट के बाद काटा था बवाल, गोद में बैठकर चलाई थी गाड़ी!

रायपुर। रायपुर के वीआईपी रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत के मामले में गिरफ्तार ‘रशियन’ गर्ल को जमानत मिल गई है. मंगलवार देर शाम युवती सेंट्रल जेल से रिहा हो गई. हालांकि, कोर्ट ने उसे देश छोड़कर जाने की अनुमति नहीं दी है और उसका पासपोर्ट अभी भी पुलिस के कब्जे में रहेगा.

युवती के वकील अनुराग गुप्ता ने इस मामले में पुलिस की जांच पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने स्थानीय मीडिया से बातचीत में कहा कि पुलिस की जांच में कई कमियां थीं, जिन्हें कोर्ट के समक्ष रखा गया. कोर्ट ने सभी तर्कों को सुनने के बाद उनकी मुवक्किल को जमानत प्रदान की.

युवती के वकील अनुराग गुप्तान ने स्पष्ट रूप से कहा कि पुलिस के पास ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं है जिससे यह साबित हो सके कि दुर्घटना के समय कार उनकी क्लाइंट चला रही थीं. उन्होंने बताया कि युवती कार में सह-यात्री (को-पैसेंजर) के तौर पर बैठी थी और उसे गाड़ी चलाना भी नहीं आता. उन्होंने यह भी बताया कि विदेश मंत्रालय के माध्यम से इस बात की पुष्टि की जानी थी.

बता दें कि 6 फरवरी की रात रायपुर के VIP रोड पर बिलासपुर पासिंग कार ने स्कूटी सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौत हो गई. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने कार घेर ली, जिसमें एक विदेशी युवती और सरकारी वकील सवार थे. युवती के विदेशी दिखने पर लोग उसे ‘रशियन’ कहकर हंगामा करने लगे.पुलिस के पहुंचने पर युवती फोन मांगने पर अड़ गई, जिससे विवाद बढ़ गया क्योंकि मौके पर महिला पुलिसकर्मी नहीं थी. बाद में उसके साथी के समझाने पर वह शांत हुई. पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है. इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है. इस घटना के बाद से ही युवती जेल में बंद थी. जमानत मिलने के बाद उसे राहत मिली है, लेकिन पासपोर्ट जब्त होने के कारण वह फिलहाल भारत में ही रहेंगी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...