रईस अहमद बने सुन्नी मुस्लिम मनिहार समाज के प्रदेश अध्यक्ष: नांदगांव में हुई समाज की बैठक में फैसला, कार्यकारिणी का भी किया ऐलान

  • फहीद अहमद को प्रदेश उपाध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी
  • राजनांदगांव में हुई छग सुन्नी मुस्लिम मनिहार समाज की बैठक

राजनांदगांव। सुन्नी मुस्लिम मनिहार समाज राजनांदगांव द्वारा प्रदेश स्तरीय 1 रोजा अजिमुश्शान इजलास/इस्तेबाल कार्यक्रम का आयोजन जूनी हटरी स्थित मुस्लिम जमात खाने में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के सामाजिक पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक में सामाजिक मुद्दों को लेकर चर्चा भी की गई।

सुन्नी मुस्लिम मनिहार समाज राजनांदगांव के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल हफीज वारसी (रज्जू) ने बताया कि जूनी हटरी स्थित मुस्लिम जमात खाना में सुन्नी मुस्लिम मनिहार समाज राजनांदगांव द्वारा प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय 1 रोजा अजिमुश्शान इजलास/इस्तेबाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में रायपुर, जगदलपुर, बिलासपुर, भाठापारा, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, बालोद, दुर्ग के अलावा अन्य जिलों से भी मनिहार समाज के पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में इसके अलावा जामा मस्जिद रायपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष फहीम अहमद का छत्तीसगढ़ मुस्लिम मनिहार समाज द्वारा जोरदार इस्तेबाल किया गया। बैठक में सामाजिक मुद्दों को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। इस आयोजन में राजनांदगांव मुस्लिम मनिहार समाज का बड़ा योगदान रहा। बैठक में समाज का चुनाव भी संपन्न कराया गया।

छग स्तरीय बैठक में सर्वसम्मति से राजनांदगांव के हाजी रईस अहमद शकील को छत्तीसगढ़ सुन्नी मुस्लिम मनिहार समाज का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। साथ ही जामा मस्जिद रायपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हाजी फहीम अहमद को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

गौरतलब है कि रईस अहमद शकील का सामाजिक कार्यों में काफी योगदान रहता है। वे समाज के प्रति हमेशा सजग रहते है। सामाजिक के अलावा राजनीति व व्यापार में भी उनका एक बड़ा जाना पहचाना नाम है। प्रदेश भर में उनकी लोकप्रियता बढ़ी है। वे समाज को नई दिशा देने के लिए हमेशा तत्पर रहते है। यही वजह है कि कल हुई छत्तीसगढ़ सुन्नी मुस्लिम मनिहार समाज की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के लिए रईस अहमद शकील के अलावा किसी ने भी अपना नाम आगे नहीं किया और सर्व सम्मति से उन्हें समाज का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया।

बैठक में रईस अहमद शकील, फहीम अहमद, राजनांदगांव के अध्यक्ष अब्दुल कदीर मनिहार, हफीज वारसी, शकील अहमद, हनीफ मनिहार, मो. एजाज, हाजी मोहम्मद हनीफ, ओवेश रजा, अब्दुल हमीद मनिहार, नाहिद अख्तर, मो. मुकिम, शहजादा भाई, मो. शमीम, मो. अब्दुल अली, निसार अहमद, गुलशेर अहमद, तनवीर अहमद, मो. इब्राहिम, हाजी मो. शमीम, नियाज अहमद, मो. सलीम, अशफाक अहमद, हाजी मो. अमीन, मुर्तजा अहमद, शफी मोहम्मद के अलावा बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर दुर्ग लोकसभा से...

दुर्ग। श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के ऊर्जावान प्रत्याशी राजेन्द्र साहू ने दुर्ग भिलाई के श्री...

रिसाली के बूथों में शत-प्रतिशत मतदान कराने रिसाली निगम...

रिसाली। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का चुनाव 7 मई को। तीसरे चरण में ही दुर्ग में मतदान होना है। ऐसे में रिसाली निगम...

दुर्ग में एक ही दिन में अवैध शराब बेचने...

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग पुलिस अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। पिछले 24 घंटों में पुलिस ने दो अलग-अलग इलाकों से दो अवैध...

रिसाली में SLRM में कचरा छटाई के नाम पर...

रिसाली, दुर्ग। रिसाली निगम क्षेत्र में गीला और सूखा कचरा को अलग-अलग कर उसे डिस्पोज करने के एवज में निगम से मोटी रकम लेने...

ट्रेंडिंग