लोकसभा चुनाव के लिए दुर्ग से कांग्रेस के प्रत्याशी राजेंद्र साहू का ट्विन सिटी में लगातार दौरा जारी: वैशाली नगर में मतदाताओं से की समर्थन देने की अपील… इधर वोरा निवास दुर्ग में भी बैठक में हुए शामिल

दुर्ग। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस के दुर्ग से सांसद प्रत्याशी राजेन्द्र साहू ने रविवार को वैशाली नगर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस चुनाव में दुर्ग लोकसभा के बुजुर्ग एवं महिलाओ का आर्शीवाद के साथ-साथ युवा साथियों की ताकत उनके साथ है। राजेन्द्र साहू ने सभी समर्थक से आह्वान किया कि चुनाव में जुड़ जाए और दुर्ग के हित में ज्यादा से ज्यादा मतदान करवाये, साहू ने सभी मतदाताओं से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि दुर्ग के विकास के लिए उन्हें मत व समर्थन देने मैं सभी को विश्वास दिलाता हूं कि मै दुर्ग की जनता की कसौटी पर खरा उतरूंगा और विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोडूंगा।

सुबह 11 बजे वार्ड से देर शाम तक पूरे वैशाली नगर के प्रत्येक वार्ड का दौरा किया गया, वैशाली नगर दौरे में प्रमुख रूप से मुकेश चन्द्राकर, नीरज पाल, क्षितिज चन्द्राकर, नीता लोधी, बृजमोहन सिंह, सीजू एंथोनी, सन्दीप निरंकारी, केशव चौबे, भुनेश्वरी रानी, गिरवर बंटी साहू, अंजू सिन्हा, भानुप्रताप जंघेल, महेंद्र शमशेर सिद्दिकी, निरंजन बिसाई, कन्हैया लाल चुरटे, कमलेश देवांगन एवं सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

लोकसभा चुनाव की तैयारी के सिलसिले में आज दुर्ग शहर के पूर्व MLA अरुण वोरा निवास में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने कहा कि हमें दुर्ग विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू को लोकसभा चुनाव में भारी मतों से जिताना है। सभी कांग्रेसजनों को कांग्रेस द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाना है। केंद्र की सरकार पिछले 10 साल से आम जनता से छलावा करती आई है, कांग्रेस हमेशा सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाती है और योजनाओं को लागू करती है जिसका फायदा आम जनता को मिलता है।

वोरा ने कहा कि हम सब कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर राजेंद्र साहू को विजयी बनाना है। बैठक में सभी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठों को झंडा व पम्पलेट का वितरण कर अपने-अपने वार्ड में झंडा व पॉम्पलेट वितरण कर कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू के पक्ष में वोट की अपील करने कहा गया। वोरा निवास में विशेष रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप चौबे, पूर्व विधायक अरुण वोरा, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अलताफ अहमद, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, राजकुमार साहू, महीप सिंह भुवाल, प्रवक्ता सुशील भारद्वाज, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, आशुतोष सिंह, संदीप वोरा, सुमीत वोरा, राहुल शर्मा उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...

5,500 शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, शिक्षा मंत्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ राज्य सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने की...