राजीव मितान क्लब में विधायक देवेंद्र होंगे मेंबर; पर्यावरण, खेल व संस्कृति को बढ़ावा देने सरकार क्लब का गठन

भिलाई। पर्यावरण, खेल और संस्कृति के संरक्षण को बढ़ावा देने के ध्येय से राजीव मितान युवा क्लब का गठन प्रदेश स्तर पर किया गया है। इसके गठन से अब चहुंओर से हरीतिमा बढ़ेगी। खिलाड़ियों की प्रतिभा गांवों से निकलकर राजकीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निखरेगी और छत्तीसगढ़ी संस्कृति विश्व के पटल पर दिखेगी। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में राजीव युवा मितान क्लब के शासी निकाय का गठन किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ के 15 से 40 वर्ष आयु के युवाओं के लिए राजीव युवा मितान क्लब योजना शुरू की गई है। इसके तहत युवा मितान क्लब बनाए गए हैं। राज्य के सभी ग्राम पंचायतों व नगरीय निकायों में युवा मितान क्लब गठित किए जा रहे हैं खेल एवं युवा कल्याण विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर ने आज इस आशय का आदेश जारी कर राजीव युवा मितान क्लब के शासी निकाय का गठन किया है। शासी निकाय के अध्यक्ष सीएम बघेल होंगे। वहीं उपाध्यक्ष खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल को बनाया गया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, लोकसभा सांसद दीपक बैज, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, विधायक देवेन्द्र यादव, विधायक विनय भगत, मुख्य सचिव अमिताभ जैन और अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू को सदस्य गया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव को पदेन सदस्य सचिव बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...

पिरदा गांव की जमीन का नहीं होगा अधिग्रहण, विधायक...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी के लिए चिन्हांकित पिरदा गांव की जमीन का अधिग्रहण अब नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों की...

बिना टिकट यात्रा पर रेलवे ने कसा शिकंजा, ₹4.19...

बिलासपुर/रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के लिए अगस्त माह में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया।...

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को उच्च शिक्षा, कौशल और ज्ञान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल...