किन्नरों का फैशन शो: रैंप वॉक में दिखी बस्तर की संस्कृति… परिधान के साथ गहनों का किया प्रदर्शन…

भिलाई। एक ऐसा भी आयोजन जिसे देखकर आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे। दरअसल यह अनूठा फैशन शो तृतीय लिंग के व्यक्तियों (ट्रांसजेंडर्स) के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने और जागरूकता लाने जगदलपुर के आर्ट गैलरी में शनिवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा चेतना फाउंडेशन के सहयोग से किया गया। इसमें कांकेर, कोण्डागांव और बस्तर के 32 ट्रांसजेंडर्स शामिल हुए।

उन्होंने बस्तर की संस्कृति, परिधान और आभूषणों को प्रदर्शित करते हुए उत्साह से रैम्प वॉक किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी। आयोजन ने समाज से कटे रहने वाले किन्नर समाज को लोगो सेेे घुलने-मिलने और समावेशित होने का अच्छा अवसर प्रदान किया। इसमें जिला प्रशासन ने रैम्प वॉक और सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमशः तीन, दो और एक हजार रूपए के साथ कई वॉउचर्स दिए गए। वहीं इन्हें पहचान पत्र भी दिए गए। इस दौरान बस्तर किन्नर समाज की अध्यक्ष रजनी यादव ने कहा कि पहले किन्नरों को हीन भावना से देखा जाता था। धीरे-धीरे किन्नरों को बराबरी का दर्जा प्राप्त हो रहा है। इससे किन्नर समाज बेहद खुश है। विभागीय उपसंचालक वैशाली मरड़वार ने बताया कि तृतीय लिंगों को समाज का हिस्सा समझना जरूरी है। इससे उन्हें एक बड़ा प्लेटफार्म मिलेगा। किन्नर समाज मे जागरूकता आएगी। इस शो में ट्रांसजेंडर्स ने कलागुड़ी के आभूषणों और परिधानों के माध्यम से आदिवासी कला और संस्कृति को बढ़ाने का काम भी किया है। मालूम हो कि सीएम बघेल ने गणतंत्रता दिवस पर आदिवासी संस्कृति के संरक्षण के लिए कलागुड़ी का उद्घाटन किया था। कार्यक्रम में स्थानीय महापौर, कलेक्टर, जिपं सीईओ सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : लिफ्ट देने के बहाने आदिवासी महिला...

खैरागढ़। साल्हेवारा थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक आदिवासी महिला को लिफ्ट देने के बहाने उससे छेड़छाड़...

राजनांदगांव की महक का भारतीय U-19 महिला टीम में...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी क्रिकेटर महक नरवासे का चयन भारतीय U-19 महिला टीम में हुआ है. इतना ही नहीं, उन्हें टीम का...

CG News: नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का आरोप, रायपुर...

सूरजपुर | जिले में पदस्थ एक नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, लटोरी क्षेत्र में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के...

Durg News : खदान में डूबने से मासूम बच्चे...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के पथरिया खदान में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने जब...