भिलाई। भिलाई के ओल्ड नेहरू नगर निवासी राजकुमारी जैन धर्मपत्नी स्व. डॉ ज्ञानचंद जैन का निधन गुरुवार 23 मई को हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज शुक्रवार, 24 मई को दोपहर 3 बजे रामनगर मुक्तिधाम में किया गया। वह डॉ. प्रवीण जैन और डॉ. प्रणव जैन की माता थीं। उन्होंने मृत्यु पश्चात अपनी आंखों के साथ-साथ अपनी स्किन भी दान देने की घोषणा की थी। उनके पुत्रों एवं परिजनों ने उनकी इच्छानुसार उनकी आंखों और स्किन का दान कर दिया। मानवता की सेवा के लिए संभवतः स्किन दान करने का यह पहला उदाहरण है।
