जर्मनी में खेलगी छत्तीसगढ़ की बेटी: राजनांदगांव की भुमिक्षा का भारतीय जूनियर हाकी टीम में हुआ चयन, 4 नेशन हॉकी चैंपियनशिप का होने वाला है आयोजन

राजनांदगांव। हॉकी नर्सरी राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) की कु.भुमिक्षा साहू का चयन जर्मनी के डूसलेफड्रफ में 18 अगस्त से 23 अगस्त तक आयोजित 4 नेशन अंडर 21 बालिका हॉकी चैम्पियनशिप के लिए भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में किया गया है। छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में भारत सहित इंगलैंड,स्पैन, तथा मेजबान जर्मनी चार देशो की हॉकी टीम भाग लेगी। आज घोषित जूनियर भारतीय टीम के 20 सदस्यों की सूचि में नगर की बेटी कु.भूमिक्षा साहू को शामिल किया गया है तथा उन्ही के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रही नगर की कु.अनिशा साहू को भी रिजर्व खिलाडी के रूप में शामिल किया गया है। कु.भूमिक्षा साहू अभी वर्तमान में मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी ग्वालियर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। साथ ही विगत एक वर्ष से हॉकी इंडिया की कोर टीम के साथ बैंग्लुरू सांई सेन्टर में जूनियर भारतीय हॉकी टीम के कोंचिग कैम्प में शामिल है।

छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने कु. भूमिक्षा की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए बताया कि कु.भूमिक्षा साहू अभी राउरकेला में सम्पन्न हुई 13वी हॉकी इंडिया जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल प्राप्त की तथा प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा 18 गोल करते हुए टॉप स्कोरर का स्थान प्राप्त किया। विगत माह राजनांदगांव में आयोजित प्रथम हॉकी इंडिया जूनियर बालिका वेस्ट जोन हॉकी चैम्पियनशिप में 19 गोल कर टॉप स्कोरर का स्थान प्राप्त किया था। साथ ही कु. भुमिक्षा विगत वर्षो में आयोजित सभी हॉकी प्रतियोगिता, जैसे खेलो इंडिया यूथ गेम ग्वालियर जहां देश की चुनिदा आठ टीम ही भाग लेती है में 09 गोल, 2री हॉकी इंडिया अकादमी राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता ग्वालियर में 10 गोल, तथा दिनांक 27 जून से 07 जूलाई 2023 तक भुवनेश्वर में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर बालिका राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 गोल करते हुए उक्त सभी प्रतियोगितायों में टॉप स्कोरर का स्थान प्राप्त कि थी।

छत्तीसगढ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि कु.भूमिक्षा व कु.अनिशा ने उनके प्रारंभिक कोच अनुराज श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में सन् 2014 से बसंतपुर स्थित मैदान तथा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में हॉकी खेलना प्रारंभ किया था दोनो ही होनहार खिलाडी छत्तीसगढ की ओर से खेलते हुए धरेलू हॉकी प्रतियोगिताआंे में अच्छे खेल का प्रदर्शन करते आ रही है। जिसमें 7वीं सब जूनियर बालिका राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता रामानाथामपुरम (तमिलनाडू) 2017, 7वीं जूनियर बालिका राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता भोपाल (मध्यप्रदेश) 2017। 8वी सब जूनियर व जूनियर बालिका राष्ट्रीय प्रतियोगिता हिसार (हरियाणा) व भोपाल (मध्यप्रदेश) 2018 शामिल है।

कु.भूमिक्षा साहू की इस उपलब्धि पर भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छ.ग. शासन, माननीय उमेश पटेल खेलमंत्री छ.ग. शासन, जितेन्द्र मुदलियार अध्यक्ष राज्य युवा आयोग ,पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक डॉ.रमन सिंह, नीलम नामदेव एक्का खेल सचिव छ.ग. शासन, स्वेता सिन्हा, संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग, डोमन सिंह कलेक्टर, देवेन्द्र यादव, महासचिव, छत्तीसगढ ओलंपिंक संघ, हेमा सुदेश देशमुख महापौर, सांसद संतोष पाण्डेय,पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष हफीज खान, निगम अध्यक्ष हरिनारायण पप्पू धकेता, छत्तीसगढ पर्यटन मण्डल के सदस्य निखिल द्विवेदी, ओलपिंयन रेणुका यादव,पूर्व भारतीय कप्तान पदमश्री सबा अंजुम,अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाडी नीता डूमरे, मृणाल चौबे,रेणुका राजपूत, ए.एक्का सहायक संचालक राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ हॉकी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डी.रविशंकर, हरिंदर सिंह भाटिया,एम.वाय कुरैशी, रोहित बापपाई, विनिता नवघरे ,मंजुला बिसवास, कोषाध्यक्ष सुश्री ऑशा थॉमस, सह-सचिव गोपेश्वर कहरा, राजेश मंडावी, वर्षा शर्मा, रीना बोरकर, गजेन्द्र शर्मा, अंसार अहमद, नवीन मसीह, जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता,कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद जैन,नीलमचंद जैन, कुतुबुद्धीन सोलंकी, रमेश डाकलिया, पूर्व महापौर नरेश डाकलिया,भुषण सॉव गणेश प्रसाद शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, रणविजय प्रताप सिंह, अशोक नागंवंशी छोटेलाल रामटेके, अनिल यादव, भागवत यादव,चंदन सिंह भारद्वाज, रामाअवतार जोशी गुणवंत पटेल, अब्दुल कादिर, महेन्द्र सिंह ठाकुर,कुमार स्वामी, ममता गुप्ता, बबिता लिल्हारे अजय झा, प्रकाश शर्मा, विरेन्द्र सिंह भाटिया मृणाल चौबे, अमित माथूर, मनीष गौतम,किशोर धीवर, राजू रंगारी, शकिल अहमद, तरूण यादव, अभिनव मिश्रा, रवि पारीख, अमिताभ मानिकपुरी, जावेद अली, धनीराम यादव, खेमराज सिन्हा,सचिन खोब्रागडे,कृष्णा यादव सहित छत्तीसगढ़ हॉकी परिवार ने बधाई व शुभकानांए दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग संभाग में सनसनीखेज मामला: पति-पत्नी के बीच हुआ...

बालोद, दुर्ग। दुर्ग संभाग में सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद जिले में पति-पत्नी का विवाद इतना बढ़ गया की पत्नी ने गुस्से में...

छत्तीसगढ़ व्यापमं: विभिन्न प्रवेश और पात्रता परिक्षाओं की तिथियों...

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापमं) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए विभिन्न प्रवेश एवं पात्रता परिक्षाओं की परीक्षा तिथियों में संशोधन किया गया...

दुर्ग का मामला: अंधविश्वास में युवक ने काट ली...

दुर्ग। दुर्ग जिले में अंधविश्वास में एक युवक ने अपनी जीभ काट ली। जी हां आपने सही सूना, जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बैज ने जारी किया बयान…...

रायपुर। छत्तीसगढ़ PCC अध्यक्ष दीपक बैज ने लोकसभा चुनाव के मतदान के बाद प्रक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि- तीन चरणों के मतदान के...

ट्रेंडिंग