राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम की बिगड़ी तबियत… NEET पेपर लीक मामले में संसद में कर रही थी प्रदर्शन… अस्पताल में कराया गया भर्ती, CM साय ने जल्द स्वस्थ होने की कामना की

डेस्क। 18वीं लोकसभा का पहला सत्र चल रहा है। इस दौरान विपक्ष की ओर से NEET परीक्षा में पेपर लीक के मामले को लेकर प्रदर्शन लगातार जारी है। शुक्रवार को सत्र के पांचवें दिन भी सदन में विरोध-प्रदर्शन चल रहा था। लेकिन, इसी दौरान अचानक राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम की तबीयत बिगड़ गई।

विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम अचानक बेहोश हो गईं। जिसके बाद तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

सीएम साय ने X पर लिखा कि-

राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलो देवी नेताम जी के संसद सत्र के दौरान अस्वस्थ होने की सूचना प्राप्त हुई है।

मां दंतेश्वरी से उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : नवविवाहिता ने लगाई फांसी, ससुराल वालों...

बिलासपुर। नवविवाहिता महिला की लाश फंदे पर लटकती मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले...

सरेंडर नक्सली दंपती की Love स्टोरी, मीटिंग के दौरान...

सुकमा। सरेंडर नक्सली दंपती की लव स्टोरी सामने आई है। सरेंडर नक्सली अमित सुकमा जिले के जगरगुंडा इलाके का रहने वाला है। इसकी पत्नी...

CG में DSP की फेक आईडी बनाकर ठगी का...

बिलासपुर। महिला DSP की फेक आईडी बनाकर ठगी के प्रयास का गंभीर मामला सामने आया है। ठग ने DSP के फेक आईडी के जरिए...

सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले भिलाई के भाजपा युवा...

दुर्ग। भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष व प्रदेश के भाजपा युवा नेता अतुल पर्वत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से...