चरोदा निगम ब्रेकिंग: राम खिलावन वर्मा बने नेता प्रतिपक्ष तो पांडेय को उपनेता प्रतिपक्ष की मिली जिम्मेदारी… इस पार्षद को मिली पार्षद दल के सचेतक की कमान

चरोदा। भिलाई चरोदा निगम में लंबे समय के बाद पार्षद दल की बैठक हुई। जिसके बाद भाजपा संगठन ने नेता प्रतिपक्ष, उपनेता प्रतिपक्ष और सचेतक के पद पर नेताओं की नियुक्ति कर दी है। राम खिलावन वर्मा को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। चंद्र प्रकाश पांडेय को उपनेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी मिली है। वहीं तुलसी ध्रुव को पार्षद दल का सचेतक बनाया गया है। आपको बता दे की लंबे समय से नेता प्रतिपक्ष की मांग हो रही थी। जिसका आज चुनाव कर इन पदों में नियुक्ति की गई है।

Exit mobile version