राम मंदिर अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा समारोह: श्री बाबा बालकनाथ मंदिर से निकाली गई बाइक और कार रैली, मुख्य पुजारी सहित कई रामभक्त रहे मौजूद

डेस्क। अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बस चंद घंटे बाकी बचे हैं। भव्य राम मंदिर के लिए दुनियाभर के भक्तों में उत्साह और दीवानगी है। राम मंदिर रोशनी से जगमगा रहा है। नए राम मंदिरको फूलों से सजाया जा चुका है। 500 से ज्यादा सालों के इंतजार के बाद आखिरकार अब रामलला अपने टेंट से भव्य मंदिर में विराजेंगे। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई जाने-माने लोग शामिल हो रहे हैं।

वहीं आज सिद्ध श्री बाबा बालकनाथ मंदिर प्रांगण से प्रभु श्री राम को समर्पित भव्य बाइक और कार रैली निकाली गई। यह रैली मंदिर प्रांगण से निकलकर खुर्सीपार श्री राम चौक होते हुए जी. ई. रोड होते हुए पॉवर हाउस चौक पहुंचकर वहां से छावनी चौक होते हुए एसीसी चौक पहुंचकर वापस कैनाल रोड होते हुए वापस मंदिर प्रांगण पहुंची।

इस रैली में मंदिर के मुख्य पुजारी भगत मस्ताना एवं कमेटी के त्रिलोक सिंह, संजय ओझा, विपिन ओझा, अनिल अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, पतराम अग्रवाल एवं समस्त रामभक्त उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...