भिलाई में रंग तरंग फेस्टिवल, देशभर के 200 से ज्यादा कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति

भिलाई नगर। आर्थिक और शारीरिक रूप से जरूरतमंद कलाकारों व साहित्यकारों की सहायता के लिए बनाए जा रहे कोष की शुरुआत रंग तरंग फेस्टिवल के साथ भिलाई में हुई। महात्मा गांधी कला मंदिर सिविक सेंटर में हुए इस कार्यक्रम में देशभर से करीब 220 कलाकारों ने भाग लिया।

कलाकारों ने गायन, नृत्य और वादन से इस अभियान के समर्थन में शानदार प्रस्तुति दी। फेस्टिवल के संचालन और प्रबंधन में मौऊ दत्ता, पुरवी विश्वास, भाष्वती बोस, स्वाति सेनगुप्ता, संस्कृति वर्मा, बाली, अमृता सान्याल, रचना श्रीवास्तव और सोमा देव शामिल थीं। कार्यक्रम के संचालन में वरुण चक्रवर्ती, सांई चक्रवर्ती, पार्थ, सारथी, तुहिनाद्री सान्याल, शान विश्वास और अयन दत्ता का सहयोग रहा। वहीं कला साहित्य अकादमी भिलाई के कार्यकारी अध्यक्ष मणिमय मुखर्जी ने आभार जताया।

समापन अवसर पर प्रतीक मंडल, श्रीमती मंडल (वित्तीय सलाहकार), वरिष्ठ साहित्यकार मीता दास, स्मृति दत्ता, कलाकार गिलबर्ट, मनोरंजन दास, शेखर, संजीव मुखर्जी, जयप्रकाश नायर, समीर चक्रवर्ती, गुलाम हैदर मंसूरी, जी जानकी राव, सुभाष साहा और श्रौती घोष साहा उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रतिभागियों और गुरुओं को सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मासूम बच्चे के लिए स्वेटर मांगना पड़ा भारी, पति...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के संबलपुर से घरेलू विवाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अपने तीन माह के मासूम बच्चे...

बालोद के तोमन साहू ने रचा इतिहास, पैरा विश्व...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के बेटे तोमन साहू ने अपनी शानदार उपलब्धि से देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। डौंडीलोहारा विकासखंड...

NH-53 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार,...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर बावनकेरा चौक के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। संबलपुर से लौट रही एक...

माता हासी देवी की 200वीं जयंती : राष्ट्रपति मुर्मु...

रायपुर। पूज्य शदाणी दरबार की 5वीं पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी...