भिलाई के लोग खुले में शौच के लिए मजबूर नहीं: केंद्र सरकार से मिला ODF++ का तमगा…शहर सरकार ने कहा-सबके प्रयास से मिली बेहतर रैंकिंग, बनाना है भिलाई को नंबर-1 क्लीन सिटी

भिलाई। स्वच्छता के क्षेत्र में नगर निगम भिलाई को एक और उपलब्धि मिली है। भिलाई शहर ओडीएफ प्लस प्लस का दर्जा केंद्र सरकार की स्वतंत्र एजेंसी के निरीक्षण के दौरान मिला है। भिलाई नगर निगम के साथ ही ओडीएफ प्लस प्लस में रायपुर एवं बिलासपुर शहर भी शामिल हुए हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के कोरबा एवं धमतरी ओडीएफ प्लस में फेल हो गए हैं।

  • खुले में शौच को बंद करने तथा सार्वजनिक स्थल सहित सभी 70 वार्डो में घर-घर शौचालय बनाए जाने में भिलाई निगम अव्वल रहा है।
  • इसी का परिणाम है कि ओडीएफ प्लस प्लस शहर बन पाया है।
  • मेयर नीरज पाल ने कहा कि, शहरवासियों ने यह ठान लिया है कि हमारा शहर देश में स्वच्छता के मामले में नंबर-1 हो। हम धीरे-धीरे उस रैंकिंग को हासिल करने के लिए लगे हुए हैं।
  • ओडीएफ डबल प्लस लेकर लोगों ने अपने इरादे मजबूत कर दिए हैं।
  • ओडीएफ प्लस प्लस के कार्यों की जांच के लिए केंद्र सरकार की स्वतंत्र एजेंसी भिलाई क्षेत्र के हर कोने का निरीक्षण किया था।
  • इसके लिए नगरीय प्रशासन विकास विभाग ने सभी निगम के आयुक्तों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को अल्टीमेटम देते हुए ओडीएफ प्लस प्लस के कार्यों को गंभीरता से लेने को कहा था।
  • इस कार्य में भिलाई निगम के स्वास्थ्य विभाग के साथ ही सब इंजीनियरों द्वारा ओडीएफ प्लस प्लस के कार्यों की निगरानी में काम किया था।
  • स्वच्छता सर्वेक्षण की तरह ओडीएफ प्लस प्लस भी एक सर्वेक्षण है।
  • भिलाई निगम के सामुदायिक शौचालयों की जांच अलग अलग केटेगरी में केंद्र सरकार की स्वतंत्र जांच एजेंसी ने किया था।
  • इसके आधार पर भिलाई निगम को को रैंक मिला है।
  • स्वास्थ्य विभाग के चेयरमैन लक्ष्मीपति राजू ने कहा, भिलाई निगम को ओडीएफ प्लस प्लस का दर्जा दिलाने में सभी का योगदान रहा है। आगे भी हम बेहतर रैंक लेकर आएंगे। स्वच्छता की मानसिकता लोगों में बेहतर हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...

पिरदा गांव की जमीन का नहीं होगा अधिग्रहण, विधायक...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी के लिए चिन्हांकित पिरदा गांव की जमीन का अधिग्रहण अब नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों की...

बिना टिकट यात्रा पर रेलवे ने कसा शिकंजा, ₹4.19...

बिलासपुर/रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के लिए अगस्त माह में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया।...

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को उच्च शिक्षा, कौशल और ज्ञान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल...