भिलाई। चार साल तक महिला को पति को जान से मारने की धमकी देकर रेप करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 376 (2), एन,506 के तहत कार्रवाई किया है। कुम्हारी पुलिस ने बताया कि ग्राम कंडरका निवासी नोहर साहू 32वर्ष ने पीड़िता और उसके पति को जान से मारने की धमकी देकर चार वर्षों तक रेप करता रहा।
इससे परेशान होकर महिला ने युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। कुम्हारी पुलिस को सूचना मिलने के बाद आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक का महिला से काफी जान पहचान थी। इसके बाद उसके मन में गलत विचार आने के बाद प्लान तैयार कर घटना को अंजाम दिया।
हर समय मौका मिलने के बाद महिला के साथ रेप करता रहा है। महिला के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दिया करता था। किसी तरह महिला ने हिम्मत जुटा कर युवक के खिलाफ पुलिस के पास पहुंच गई।
