दुष्कर्म की सजा में जेल गया, वापस आकर छेड़खानी की, दोबारा गया जेल: अहिवारा में फ्रीज बनाने का हवाला देकर घर में प्रवेश किया फिर पकड़ने लगा हाथ, पीड़िता को लेकर थाना पहुंचे कांग्रेस नेता अमन सिंह

भिलाई। एक बार फिर नंदिनी थाना क्षेत्र में छेड़खानी की वारदात हुई है। मामले में जो शख्श आरोपी है, वह पहले दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है। दुष्कर्म जैसे मामले में सजा काटने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और दोबारा वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमन सिंह ने पीड़िता को न्याय दिलाने थाने पहुंचे। तब जाकर मामला पंजीबद्ध हुआ। अमन सिंह लगातार क्षेत्र में सक्रिय होकर जरूरतमंद और दीन दुखियों की मदद करते हैं। इस मामले में भी परिजनों से मुलाकात की और मुलाकात के बाद थाने पहुंचे। जहां मामला पंजीबद्ध कराया गया।


पुलिस ने बताया कि, घर में नाबालिग को अकेली पाकर घर में घुसकर छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 354, पाक्सो के तहत कार्रवाई किया है। नंदिनी पुलिस ने बताया कि वार्ड 8 अहिवारा निवासी अंतोष प्रसाद नामक व्यक्ति ने टीवी फ्रीज बनाने का काम करता है। जिसका दुकान भी अहिवारा में स्थित है। 14 वर्षीय नाबालिग को घर में अकेली पाकर पहले घर में घूसा और फ्रीज बनाने का झांसा देकर पानी मांगा। पानी लाने के बाद नाबालिग को पीछे से पकड़ लिया। आरोपी अंतोष के इस हरकत से नाबालिग चिखने लगी। आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए। आरोपी अंतोष प्रसाद को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी अंतोष 6-7 वर्ष पहले भी रेप केस के मामले में सजा काट चुका है। आरोपी विवाहिता है उसके बच्चे भी है। इस दौरान कांग्रेसी नेता अमन सिंह मौके पर मौजूद था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CMDC और JNARDDC के बीच हुआ एमओयू, क्रिटिकल मिनरल्स...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "क्रिटिकल मिनरल मिशन" एवं "आत्मनिर्भर भारत" के विजन को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...

महतारी वंदन योजना: सरकार 27 हजार महिलाओं से वसूलेगी...

रायपुर। महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. हर महीने प्रदेश की 68 लाख से ज्यादा हितग्राही महिलाओं को...