DSP के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज : पीड़िता ने मोहन नगर थाने में दर्ज कराई शिकायत, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग। मोहन नगर थाने में सुकमा डीएसपी तोमेश वर्मा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि तोमेश वर्मा जबरदस्ती उनके घर में घुसा, फिर मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता महिला आरोपी डीएसपी की रिश्ते में भाभी लगती है। वहीं महिला का पति डॉक्टर है। उसका पति डॉक्टर है और तोमेश के साथ अच्छे संबंध हैं। आरोपी तोमेश वर्मा वर्तमान में सुकमा जिले के जगरगुंडा में एसडीओपी के पद पर पदस्थ है। महिला ने आरोप लगाया है कि 4 महीने पहले वो दुर्ग के मोहन नगर थाना अंतर्गत स्थित उसके घर पहुंचा था। मना करने के बाद भी वो घर के अंदर आ गया और मारपीट कर जबरदस्ती उसके साथ अनाचार किया।

महिला ने विरोध किया तो पीटा, फिर जबरदस्ती किया दुष्कर्म

4 महीने पहले 31 अगस्त 2024 की शाम 7.30 बजे तोमेश महिला के घर पहुंचा था। उस दिन महिला घर में अकेली थी। उसके पति किसी काम से पाटन गए हुए थे। बेटा ट्यूशन गया हुआ था। महिला ने तोमेश से कहा कि घर में कोई नहीं है। इसके बाद भी वो घर के अंदर घुस गया। अंदर उसने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब महिला ने विरोध किया तो उसने उसे पीटा और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद वो वहां से चला गया।

बदनामी के डर से मामले को छिपाया, फिर दर्ज कराई एफआईआर

महिला ने बताया कि जब उसके पति पाटन से लौटे तो उसने उन्हें पूरी सच्चाई बताई। पति और पत्नी ने पहले इस मामले को वहीं दबा दिया कि बदनामी होगी, लेकिन महिला उस घटना के बाद से काफी गुमसुम रहने लगी। यह देख पति ने उसे पुलिस में एफआईआर कराने को कहा। पति पत्नी दोनों मोहन नगर थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...