दुर्ग में 15 साल की नाबालिग लड़की से रेप: होलिका दहन के दिन जान से मारने की धमकी देकर आरोपी ने पीड़िता को बनाया अपने हवस का शिकार… आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग जिले में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिले के सिरसाखुर्द में आरोपी ने नाबालिग लड़की को जान से मारने की धमकी देते हुए उससे रेप किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की होलिका दहन के दिन अपनी नानी के घर पैदल जा रही थी, इसी दौरान आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। ये मामला पुलगांव थाना अंतर्गत जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, सिरसाखुर्द की रहने वाली 15 साल की नाबालिग लड़की अपने घर के पास ही रहने वाली नानी के घर होलिका दहन के दिन पैदल जा रही थी। रास्ते में 24 वर्षीय आरोपी रोहित मरई ने नाबालिग का रास्ता रोका और जबरदस्ती अपने घर ले जाकर रेप किया। घटना के बाद लड़की अपनी नानी के घर पहुंची और उसने पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद नाबालिग ने परिजनों के साथ जेवरा सिरसा पुलिस चौकी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई।

आरोपी के खिलाफ कंप्लेन के बाद फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट किया। गुरुवार को पुलिस को मुखबिर के सूचना मिली कि आरोपी अपने घर आया हुआ है, तो पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 376 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है। रोहित मरई को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...