कुछ दिन बाद होने वाली थी शादी, अब घर पर पसरा मातम: इंटीरियर डिजाइनर की बाइक को कार ने मारी टक्कर, मौके पर ही चली गयी जान

कुछ दिन बाद होने वाली थी शादी, अब घर पर पसरा मातम

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है की युवक की शादी 25 अप्रैल को होने वाली थी। लेकिन अब घर में मटन पसरा गया है। मृतक का नाम भीष्म कुमार वर्मा उर्फ शंटी ​​​​​​(27 वर्ष) था ,मृतक दीपका निवासी है, जिसकी रायपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। गुरुवार सुबह 4 बजे अज्ञात कार ने भीष्म की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

पिता हरिश्चंद्र वर्मा SECL गेवरा परियोजना में पदस्थ हैं। भीष्म पेशे से इंटीरियर डिजाइनर था। गृह ग्राम चंदखुरी में मकान बन रहा है, जिसे देखने वह रायपुर से चंदखुरी जा रहा था। तभी विधानसभा इलाके में हादसा हो गया। उसकी पहचान जेब में रखे ID कार्ड से हुई। जिसके बाद पुलिस ने परिजन को सूचना दी।

भीष्म कुमार वर्मा रायपुर में इंटीरियर डिजाइनिंग का काम करता था। बाकी परिवार दीपका में रहता है। कुछ दिनों पहले ही उसकी सगाई हुई थी। जिसके बाद घर में शादी की तैयारी चल रही थी।

25 अप्रैल को भीष्म की शादी होने वाली थी। वह प्री-वेडिंग शूट के लिए सतरेंगा जाने के लिए एक-दो दिन में कोरबा भी आने वाला था। पूरा परिवार शादी को लेकर बेहद खुश था, लेकिन इस हादसे के बाद परिवार पूरी तरह से टूट गया है।

परिजन ने बताया कि वह दो भाइयों में सबसे छोटा था। बचपन से ही पढ़ने-लिखने में होशियार था। बड़ा होते ही घर की जिम्मेदारियां समझने लगा और काम करते-करते घर परिवार पर ध्यान दे रहा था। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार गुरुवार शाम गृह ग्राम चंदखुरी में किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मामूली विवाद पर चाकू से वार, दुर्ग पुलिस ने...

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने थाना पुरानी भिलाई में चाकू मारकर फरार हुए एक आरोपी और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामूली...

साय कैबिनेट की बैठक: किसानों, कर्मचारियों और राज्य के...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।...

भिलाई निगम आयुक्त ने निर्माणाधीन उद्यान: नाला सफाई और...

भिलाई। भिलाई निगम द्वारा क्षेत्र के जोन क्रं. 01 नेहरू नगर, वार्ड क्रं. 02 जुनवानी दीनदयाल कालोनी, स्मृति नगर और त्रिवेणी नगर में उद्यान...

दुर्ग पुलिस का वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान, 167...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने 29-30 जून की रात जिलेभर में स्थाई और गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सभी...