महानदी के किनारे मिली शराब की ओपन फैक्ट्री: पुलिस ने मारा छापा तो कई आरोपियों ने नदी में लगा दी छलांग, 2 लाख का महुआ जब्त

महानदी के किनारे मिली शराब की ओपन फैक्ट्री

रायपुर। रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र में पुलिस ने महानदी के किनारे अवैध शराब के ठिकाने पर छापामार कार्रवाई की है। पुलिस को आता देख शराब बना रहे लोगों ने नदी में छलांग लगा दी। अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने मौके से 2 लाख का महुआ और शराब बनाने का सामान जब्त किया है। साथ ही डेढ़ हजार लीटर कच्ची शराब जब्त की है।

पुलिस के अनुसार सरहदी जिला होने की वजह से चिखली में लंबे अरसे से महुआ से कच्ची शराब बनाने की जानकारी मिल रही थी। इसी कड़ी में बुधवार रात को पुलिस की टीम गश्त करते हुए चिखली पहुंची, जहां दूर से चूल्हा जलते दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तो वहां तीन से चार लोग महुआ से शराब बनाते दिखे। पुलिस को आते देख शराब बनाने वाले लोग अंधेरा का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक महुआ से बनी कच्ची शराब को स्थानीय लोग गांव से लेकर शहर में खपाने का काम करते हैं। पुलिस को जो जानकारी मिली है. उसके मुताबिक महुआ से बनी शराब को पानी पाउच में प्रति पाउच 50 रुपए में बेचने का काम करते हैं। साथ ही पानी की खाली बोतल में दो सौ रुपए प्रति बोतल खपाने का काम करते हैं।

पुलिस ने मौके से डेढ़ क्विंटल महुआ के साथ 70 किलो कच्चा महुआ जब्त किया है। कच्चा महुआ को यूरिया डालकर सड़ाए जाने की पुलिस ने आशंका व्यक्त की है। यूरिया डालकर सड़ाने की वजह महुआ को जल्द सड़ाकर शराब बनाना है। यूरिया डालकर सड़ाए गए महुआ से निर्मित शराब सेवन करने से सेहत पर विपरीत असर पड़ सकता है।

पुलिस के अनुसार सिरपुर से सटे चिखली गांव में ज्यादातर लोगों द्वारा महुआ से कच्ची शराब बनाए जाने की जानकारी मिली है। इस बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस क्षेत्र में मुखबिर तंत्र को मजबूत कर शराब बनाने वालों के खिलाफ आने वाले दिनों में कार्रवाई तेज करने की बात कह रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...