7वीं की छात्रा से रेप: मां घर पर नहीं होती तो सौतेला पिता करता था दुष्कर्म… नाबालिग ने बुलाई पुलिस… शुरू से गंदी नजर रखता था आरोपी

मां घर पर नहीं होती तो सौतेला पिता करता था दुष्कर्म

नई दिल्ली: भलस्वा डेयरी इलाके में सातवीं की छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। आरोप सौतेले पिता पर है। पीड़ित का कहना है कि मां की गैर मौजूदगी में आरोपी सौतेला पिता कई बार रेप कर चुका है। विरोध करने पर जाने से मारने की धमकी देता था। पुलिस ने रेप और पॉक्सो के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 14 साल की लड़की परिवार के साथ मुकुंदपुर इलाके में रहती है। सातवीं क्लास में पढ़ाई करती है। नाबालिग ने पुलिस को बयान दिया कि उसकी मां ने दूसरी शादी की हैं। पहले पिता यूपी के मैनपुरी में रहते थे।

पहले पिता से पीड़ित और उसकी बहन है। पिता का देहांत करीब 9 साल पहले हो गया। पीड़ित उस समय 5 साल की थी। पिता के निधन के बाद मां ने दूसरी शादी की। इसके बाद सभी बदायूं यूपी में रहने लगे। दूसरे पिता से 2 लड़किया हैं। शादी के कुछ समय बाद ही दूसरा पिता सभी को परिवार सहित दिल्ली ले आया। दिल्ली में पिता ई रिक्शा चलाने लगा। मां फैक्ट्री में प्राइवेट जॉब करने लगी।

पीड़ित का कहना है कि जबसे ये लोग दिल्ली शिफ्ट हुए, तभी से सौतेला पिता उस पर गंदी नजर रखने लगा। आरोप है कि सौतेला पिता मां की गैर मौजूदगी में उससे अश्लील बर्ताव करता। विरोध करने पर मारने की धमकी देता। मगर, अब सौतेले पिता की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि वह मां के जाने के बाद कई बार रेप कर चुका है। यह सब करने के पीड़िता को धमकी देता कि अगर किसी को कुछ भी बताया तो जान से मार दूंगा। पीड़िता बुरी तरह डरी रही। यह बात किसी को भी नहीं बताई।

अब 15 मार्च को फिर से सौतेले पिता ने उसका रेप किया। इस बार पीड़िता ने पुलिस को फोन कर दिया। भलस्वा डेयरी थाने की पुलिस पहुंची। बच्ची का मेडिकल कराया गया। पुलिस ने बच्ची की काउंसलिंग कराई। संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

वित्त मंत्री चौधरी के विभागों के लिए 12 हजार...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्त, आवास एवं पर्यावरण एवं योजना, आर्थिक तथा सांख्यिकी विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 12 हजार...

IPS रजनेश सिंह का प्रमोशन: 13 साल की सेवा...

नक्सल विरोधी अभियानों से लेकर आतंकवादियों की गिरफ्तारी में अहम भूमिका राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित हो चुके हैं रजनेश सिंह, 2012 बैच आईपीएस रायपुर, बिलासपुर।...

गेटेड सोसाइटियों में स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिलाने में...

नई दिल्ली। भारत सरकार के पशु कल्याण बोर्ड (AWBI) ने गेटेड सोसाइटियों में आवारा कुत्तों को खाना खिलाने में रुकावट डालने वाले RWA (रेजिडेंट...

छत्तीसगढ़ में 65 से ज्यादा खुलेंगी शराब दुकानें: मंत्री...

CG रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार 67 नई शराब दुकानें खोलने जा रही है। इस पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि, अवैध शराब बिक्री...

ट्रेंडिंग