CG – शादीशुदा युवती से रेप: पड़ोसी के घर काम से गई थी युवती… युवक ने किया कमरे में बंद… फिर किया दुष्कर्म और हो गया फरार, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक शादीशुदा युवती से रेप का मामला सामने आया है। युवती अपने पड़ोसी के घर कुछ काम से गई हुई थी तब ही वहां युवक पहुंचा और जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इस वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है।

26 सितंबर को इस मामले में पुलिस से शिकायत हुई थी। 22 साल की युवती ने अपनी शिकायत में बताया था कि 24 सितंबर की दोपहर को वह किसी काम से अपनी पड़ोसी के यहां गई थी। उसी वक्त वहां पर गांव का ही रहने वाला गुलशन कंवर पहुंच गया था। उस दौरान पड़ोस में रहने वाले लोग कहीं गए थे।

बताया गया कि गुलशन घर में जैसे ही पहुंचा वो महिला को धमकाने लगा। इसके बाद उसने युवती को कमरे में बंद किया और रेप किया। फिर गुलशन वहां से भाग गया था। घटना के बाद युवती किसी तरह से अपने घर पहुंची। इसके बाद उसने अपने पति को पूरे घटना की जानकारी दी। तब दोनों ने 26 सितंबर को मामले में शिकायत की है।

इधर, जब युवक को इस बात की खबर लगी कि युवती ने पुलिस से शिकायत की है, तब वह गांव छोड़कर भाग गया था। वहीं पुलिस भी शिकायत होने के बाद मामले में जांच कर रही थी। इस बीच पुलिस को पता चला कि युवक अपने गांव वापस आया है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...