CG में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म: 19 साल के युवक ने 23 साल की शादीशुदा महिला को दिया प्यार का झांसा… घर में मिलने के बहाने किया रेप… एक महीने बाद मामला दर्ज

CG में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से रेप का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने शादीशुदा महिला से दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है की युवक ने शादीशुदा महिला को अपने प्यार जाल मे फंसाया, फिर महिला के घर मिलने गया। महिला को अकेला पाकर युवक की नीयत खराब हो गई। उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के एक महीने तक महिला आरोपी की धमकियों से डरती रही, फिर उसने हिम्मत जुट कर आरोपी युवक के खिलाफ थाने में शिकयात दर्ज कर कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच में जुट गई। मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम 19 वर्षीय धर्मेंद्र उर्फ धरमु सोनवानी है। बताया जा रहा है कि, युवक ने गांव में रहने वाली 23 साल की शादीशुदा महिला को पहले अपने प्यार जाल में फंसाया, फिर महिला के घर मिलने गया। महिला को अकेला पाकर युवक की नीयत खराब हो गई। उन्होंने महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के एक महीने तक महिला आरोपी की धमकियों से डरती रही, फिर उसने हिम्मत जुट कर आरोपी युवक के खिलाफ थाने में शिकयात दर्ज कर कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच में जुट गई।

पीडि़ता ने बताया कि, वो अपने पति से अलग हो चुकी है। गांव के ही रहने वाले 19 साल के धर्मेंद्र उर्फ धरमु सोनवानी ने दोस्ती कर ली। दोस्ती धीरे – धीरे प्यार में बदल गई। 2 दिसंबर की रात आरोपी ने महिला को किसी बहाने से कोठार में मिलने बुलाया। उसने महिला को अकेले पाकर उसके दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला ने जब आरोपी से शादी के लिए कहा, तो वह टालमटोल करने लगा। उसने महिला के साथ शादी करने से इनकार कर दिया। जब महिला ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दे दी। इन धमकियों से महिला बुरी तरह से डर गई। जैसे -तैसे कर महिला ने हिम्मत जुट कर घटना के एक महीने बाद इसकी शिकायत दर्ज कर कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

खरोरा हत्याकांड : बॉयफ्रेंड निकला हत्यारा, दूसरे से अफेयर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में खरोरा में हफ्तेभर पहले गायब हुई 10वीं पढ़ने वाली नाबालिग की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।...

दुर्ग के रहने वाले एयर फोर्स जवान की नदी...

दुर्ग। दुर्ग के रहने वाले एयर फोर्स जवान प्रिंसराज यादव की गुरुवार को नैनीताल में कलसा नदी में डूबने से मौत हो गई। दो...

मुख्यमंत्री साय ने प्राइवेट स्कूलों को बारकोड स्कैनिंग के...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के छात्रों को समय पर पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा...

CG – एक्शन में ACB: दुर्ग, रायपुर से 3...

रायपुर/दुर्ग। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी मुहिम के तहत 3 जुलाई 2025 को ACB ने एक ही दिन में दो अलग-अलग स्थानों पर...