शादी का वादा कर नाबालिग से रेप: रिश्तेदार को देखने अस्पताल आती थी नाबालिग… नर्स को दे बैठी दिल… घर बुलाकर किया दुष्कर्म, फिर शादी का झांसा देकर 2 साल तक करता रहा हैवानियत

शादी का वादा कर नाबालिग से रेप

न्यूज़ डेस्क। राजधानी जयपुर से एक बार फिर नाबालिग से हैवानियत की हद पार करने का मामला सामने आया है. नाबालिग प्रताप नगर स्थित एक अस्पताल में अपने रिश्तेदार को देखने जाती थी. इसी दौरान नर्सिंग कर्मी से दोस्ती हो गई. एक दिन मिलने के बहाने बुला कर नर्सिंग कर्मी ने उसके साथ हैवानियत की हदें पार कर दी. इसके बाद आरोपी ने उससे शादी करने का भी झांसा दिया. तकरीबन दो साल तक यह सिलसिला चलता रहा. जिसके बाद अब पीड़िता ने आरोपी से परेशान होकर प्रताप नगर थाने में मामला दर्ज कराया है

सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार के अनुसार मुरलीपुरा स्कीम निवासी 18 वर्षीय एक बालिका ने मामला दर्ज करवाया है। युवती ने रिपोर्ट में बताया कि साल 2020 में वह 16 साल की थी और स्कूल में पढ़ाई करती थी। रिश्तेदार के इलाज के लिए वह प्रताप नगर इलाके में स्थित हॉस्पिटल आया जाया करती थी। इसी दौरान उसकी दोस्ती नर्सिंग स्टॉफ अजय कुमार से हुई। बातचीत के दौरान आरोपी ने छात्रा से दोस्ती कर ली। इसके बाद आरोपी ने उसे मिलने के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने शादी करने का वादा भी किया।

आरोपी पिछले 2 साल तक शादी का झांसा देकर नाबालिग से उससे शारीरक संबंध बनता रहा. बालिग होने पर जब आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो इनकार कर दिया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...