Bhilai Times

छत्तीसगढ़ में स्कूली छात्रा से बलात्कार; झांसा देकर भगा ले गया युवक, फिर नाबालिग को बनाया अपने हवस का शिकार; पुलिस ने…

छत्तीसगढ़ में स्कूली छात्रा से बलात्कार; झांसा देकर भगा ले गया युवक, फिर नाबालिग को बनाया अपने हवस का शिकार; पुलिस ने…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में नाबालिग छात्र के साथ रेप का मामला सामने आया है। दरहसल सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र में आरोपी युवक ने 14-15 साल की नाबालिग छात्रा को शादी का प्रलोभन देकर अपने जाल में फसांया, फिर उसने नाबालिग को अपने साथ कही ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। रेप के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले के बारे में पता चलते ही परिजनों ने केस दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा।

सिरगिट्‌टी थाना टीआई पौरुष पुर्रे ने बताया कि, 15 साल की लड़की नवमीं में पढ़ती है। उसके परिजनों ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह 14 मार्च को बिना बताए घर से गायब हो गई है। उन्होंने उसकी तलाश की और सहेलियों और परिचितों से जानकारी जुटाई। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग लड़की की अपहरण की आशंका पर केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि सिरगिट्‌टी के देवार मोहल्ला निवासी सूर्यकांत सूर्यवंशी (19) लड़की को भगाकर ले गया होगा। लिहाजा, पुलिस ने उसकी जानकारी जुटाई, तब वह भी गायब मिला।

पुलिस लड़की की तलाश में जुटी थी, तभी बीते 16 मार्च को वह अचानक अपने घर पहुंच गई। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज कराया, तब उसने बताया कि सूर्यकांत करीब साल भर पहले स्कूल जाते-आते उससे मिलता था। इसी दौरान उसने दोस्ती की। फिर उसके साथ शादी करने का वादा किया था। घटना के दिन वह शादी करने और साथ रहने के नाम पर बहला कर उसे ले गया था। इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म भी किया। जब उसे पता चला कि पुलिस उसे खोज रही है, तब युवक ने उसे घर भेज दिया। लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण के साथ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

इधर, लड़की के बरामद होने के बाद पुलिस की टीम लगातार सूर्यकांत सूर्यवंशी की तलाश कर रही थी। लेकिन, वह घर से गायब था। बुधवार को खबर मिली कि वह अपने घर के पास देखा गया है। तब पुलिस ने उसके घर में दबिश दी और आरोपी युवक को पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी युवक बारहवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दिया है और कोई काम नहीं करता है। वह घटना के बाद से अपने रिश्तेदारों के यहां घूम रहा था।

इनपुट: डी बी डिजिटल


Related Articles