CG – महिला से रेप: महिला लैब टेक्नीशियन के घर जबरदस्ती घुसा सुपरवाइजर… अकेली पाकर किया दुष्कर्म… FIR दर्ज

CG

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक निजी अस्पताल की लैब टेक्नीशियन महिला से रेप का मामला सामने आया है। घटना को अस्पताल के ही सुपरवाइजर ने अंजाम दिया है। महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रेप और ST-SC एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।

लैब टेक्नीशियन महिला से सुपरवाइजर बुधराम साहू बुरी नीयत रखता था। उसने कई बार महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी, लेकिन बदनामी के डर से महिला चुप रही। इस बीच आरोपी ने बीते अगस्त महीने में महिला से बातचीत के बहाने उसके घर चला गया। वहां महिला को अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद महिला ने हिम्मत जुटाकर डीडी नगर थाने में FIR दर्ज करवाई। आरोपी के खिलाफ SC-ST एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है।

मामले में पुरानी बस्ती CSP राजेश देवांगन ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद आरोपी बुधराम साहू को हिरासत में लिया गया। आरोपी से पूछताछ में जुर्म करना स्वीकार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई नगर निगम नेता उप प्रतिपक्ष दया सिंह ने...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने आज पुन: नगरीय निकाय मंत्री से मुलाकात कर अपने वार्ड सहित खुर्सीपार व छावनी...

बाप तड़ीपार, बेटे भी निकला बदमाश: युवती को प्रताड़ित...

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में तड़ीपार के बेटे को गुंडागर्दी करनी महंगा पड़ गया। पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आपको...

सुशासन तिहार: CM साय ने महुआ पेड़ के नीचे...

ग्रामीणों से किया संवाद, सुनी समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश हरगवां ग्राम पंचायत में शत्-प्रतिशत आवेदनों का हुआ निराकरण रायपुर। सुशासन तुहर द्वार कार्यक्रम के तहत...

बस पार्सल के नाम पर ड्रग्स की तस्करी? ओड़िशा...

दुर्ग। दुर्ग में बस के दिग्गी के अंदर लावारिस हालत में 21 किलो गांजा बरामद हुआ है। जिससे ये चर्चा बढ़ गई है कि,...

ट्रेंडिंग