व्यापारी की MBA पास बहू से रेप: व्यापारी को बिजनेस में हो रहा था घाटा… तांत्रिक ने फंसा लिया जाल में… तंत्र-मंत्र के दौरान सास-बहू को न्यूड बैठाता, घर के पुरुषों को सरियों से दागता था, शरीर में शक्तियों को उतारने के लिए कालगर्ल भी बुलाया, पढ़िए ये क्राइम स्टोरी

Rape of businessman’s MBA pass daughter-in-law

क्राइम डेस्क। ग्वालियर कोर्ट ने रेप और फ्रॉड के आरोप में तांत्रिक को दोषी पाते हुए 20 साल की कैद सुनाई है। मामला 2017 का है। तांत्रिक ने ग्वालियर शहर की एक पॉश कॉलोनी में रहने वाले व्यापारी की MBA पास बहू से कई बार रेप किया। वह दावा करता था कि उसे अपने शरीर में शक्तियां बुलाने के लिए एक महिला चाहिए होती है। वह व्यापारी की पत्नी और उसकी बहू काे तंत्र-मंत्र के दौरान निर्वस्त्र बैठाता था। घर के पुरुषों को गर्म सरियों से दागता था। यह खेल एक साल तक चला।

इस बीच तांत्रिक ने व्यापारी से 30.71 लाख रुपए, करीब 10 लाख रुपए के गहने भी ऐंठ लिए थे। षष्ठम अपर सत्र न्यायाधीश अनीता सिंह की कोर्ट ने तांत्रिक को सजा सुनाते हुए 11 हजार 500 रुपए का अर्थदंड लगाया है। उसके एक साथी को कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया है।

मूल रूप से गोहद (भिंड) निवासी व्यापारी ग्वालियर शहर के सिटी सेंटर में पॉश कॉलोनी में परिवार समेत रहते हैं। व्यापारी को बिजनेस में घाटा हो रहा था। घर में भी अशांति थी। भिंड के ही रहने वाले तांत्रिक दिलीप धाकड़ उर्फ दिलीप धानुक ने साथी अरविंद नरवरिया के जरिए व्यापारी से संपर्क किया। व्यापारी, परिवार के सदस्यों और घर पर काली शक्तियों की छाया होने की बात कही। कहा- विशेष पूजा करना होगी। धीरे-धीरे तांत्रिक व्यापारी और उनके परिवार को तंत्र विद्या के नाम पर जाल में फंसाने लगा।

जब व्यापारी और उनका परिवार पूरी तरह तांत्रिक के जाल में फंस गया, तो तांत्रिक ने उनके परिवार की महिलाओं की इज्जत से खेलना शुरू किया। पहले तांत्रिक की नजर व्यापारी की पत्नी पर थी, फिर MBA पास बहू को देखा तो उस पर नीयत खराब हो गई। वह जब भी पूजा करता तो सास-बहू को निर्वस्त्र कर सामने बैठाता था। उसने शरीर से गंदी शक्तियों को बाहर निकालने के लिए कई बार बहू से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म पीड़ित महिला के ससुर, पति व देवर को गर्म सरिए चुभाता था। हाथ-पैर बांधकर मारपीट करता था।

मुंबई में महिला नहीं मिली, तो कॉलगर्ल को बुलाया गया
व्यापार का घाटा दूर करने और घर में सुख-समृद्धि वापस लाने के नाम पर तांत्रिक पूजा कराता था। इस दौरान उसने घर की महिलाओं की आबरू लूटी। साथ ही उसने परिवार से 30.71 लाख रुपए नकद, 10 लाख रुपए के गहने भी ऐंठ लिए और एक कार भी उनकी हड़प ली थी। घटना के समय व्यापारी का एक बेटा मुंबई में पढ़ाई कर रहा था। व्यापारी तांत्रिक को मुंबई लेकर भी गए। यहां तांत्रिक ने अपने शरीर में शक्तियों को उतारने के लिए महिला की डिमांड की तो कॉलगर्ल को बुलाया गया था।

16 अक्टूबर 2017 को दर्ज कराई रिपोर्ट
व्यापारी के अलावा तांत्रिक के यहां और लोग भी आते थे। जब पीड़ितों को तांत्रिक की धोखेबाजी का अहसास हुआ, तो विश्वविद्यालय थाने में 16 अक्टूबर 2017 को FIR दर्ज कराई। पुलिस ने तांत्रिक और उसके साथी को 25 नवंबर 2017 को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने पूछताछ की तो बड़ा खुलासा हुआ। तांत्रिक तंत्र विद्या के नाम पर बड़ी ठगी करता था। पुलिस ने धोखाधड़ी, दुष्कर्म आदि धाराओं में तांत्रिक पर केस दर्ज किया। न्यायालय में चालान पेश किया। आरोपी तांत्रिक 2017 से जेल में है। पुलिस ने न्यायालय में चालान पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा सुनाई है। अभियोजन की ओर से पैरवी अपर लोक अभियोजक मिनी शर्मा ने की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियाँ पूरी: रायपुर में...

रायपुर: 79वें स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ भर में आयोजित होने वाले राज्य एवं जिला स्तरीय मुख्य समारोहों के लिए...

रायपुर के होटल में सनसनीखेज वारदात: प्रेमी ने प्रेमिका...

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में शुक्रवार (14 अगस्त) की दोपहर दिल दहला देने वाली वारदात...

CG में ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला: देवर-भाभी का प्राइवेट...

CG बिलासपुर | मस्तूरी: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र से ब्लैकमेलिंग और साइबर अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक...

पद्मश्री अनूप रंजन पांडेय को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध संस्कृतिकर्मी और पद्मश्री से सम्मानित अनूप रंजन पांडेय को गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संगीत नाटक...